पंचकूला के बरवाला स्थित उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) की पावर कॉलोनी से विभागीय सामग्री चोरी होने का मामला सामने आया है। बदमाश ट्रांसफार्मरों का ऑयल, एचटी-एलटी रॉड, जीओ स्विच के कनेक्टर और करीब 300 मीटर ACSR कंडक्टर समेत लगभग 89 हजार 150 रुप
.
मामले में चंडीमंदिर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303 तथा बिजली अधिनियम की धारा 136 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टेंपो में भरकर ले गए सामान
UHBVN बारवाला के एसडीओ (ऑपरेशन) पुलकित अग्रवाल ने पुलिस चौकी बारवाला को भेजे पत्र में बताया कि विभाग के अधिकारियों और जूनियर इंजीनियरों की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात बदमाश विभागीय सामग्री चोरी कर ले गए। आरोप है कि चोरी का सामान HR37F-1098 नंबर के टेंपो में भरकर ले जाया गया। पुलिस वाहन के मालिक और ड्राइवर की भूमिका की भी जांच कर रही है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच
एसडीओ की शिकायत मिलने के बाद चंडीमंदिर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने और चोरी में इस्तेमाल किए गए टेंपो के संबंध में जांच कर रही है।
