Headlines

कुल्लू में एक्सीडेंट में 2 युवकों की मौत:अचानक बाइक के आगे आया बेसहारा पशु; ढालपुर की ओर जा रहे थे दोनों




कुल्लू में मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। यह हादसा ढालपुर स्थित नारू क्लीनिक के पास एक बेसहारा पशु से बाइक के टकराने के कारण हुआ। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। जानकारी के अनुसार, रात करीब 2 बजे एचपी-34डी-5181 नंबर की बाइक पर सवार 2 युवक ढालपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर अचानक एक बेसहारा पशु आ गया। पशु से टकराने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक मकान के आंगन में जा गिरी। गंभीर हालत में दोनों को पीजीआई चंडीगढ़ किया था रेफर हादसे में मृतकों की पहचान जलुग्रां निवासी ईशान शर्मा और जरी निवासी मन्नत सूद के रूप में हुई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया था। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। ग्रामीण बोला- मेरे मकान को हुआ नुकसान स्थानीय निवासी रूप सिंह श्यामलाल ने बताया कि हादसा उनके घर के आंगन में हुआ, जिससे उनके मकान को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने तुरंत पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी थी। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शहर की सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है, क्योंकि ऐसे पशुओं के कारण लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *