Headlines

parliament monsoon session 2026 live update modi shah rahul Gandhi neet


नई दिल्ली42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संसद के मानसून सत्र का बुधवार को तीसरा दिन है। लोकसभा और राज्यसभा में आज नीट पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। नेता विपक्ष राहुल गांधी ने भी इसको लेकर मंगलवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की।

इसके अलावा उन्होंने पीएम आवास के बाहर नीट पेपर लीक मुद्दे को लेकर धरना भी दिया था। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और 3 घंटे बाद रात 9 बजे छोड़ दिया।

इसके बाद राहुल ने छत्रसाल स्टेडियम में बने डिटेंशन सेंटर से वीडियो जारी कर कहा- पूरा विपक्ष चाहता है कि इस मुद्दे पर लोकसभा-राज्यसभा में चर्चा हो और हम अपनी बात कह सकें। उन्होंने कहा-

QuoteImage

धर्मेंद्र प्रधान और अमित शाह इस्तीफा दें और सरकार स्टूडेंट्स से माफी मांगें। वहीं छात्रों पर लगे पुलिस केस हटाया जाए और उन पर लाठीचार्ज करने वालों पर एक्शन लिया जाए।

QuoteImage

सत्र के शुरुआती दो दिनों में इन मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के चलते संसद की कार्यवाही नहीं चल पाई। आज भी दोनों सदनों में हंगामे के आसार हैं। वहीं, मंगलवार को NDA और INDIA गठबंधन के सांसदों की बैठक भी हुई।

NDA-INDIA गठबंधन बैठक की तस्वीरें…

पीएम मोदी ने संसद भवन में NDA संसदीय दल की बैठक में हिस्सा लिया।

पीएम मोदी ने संसद भवन में NDA संसदीय दल की बैठक में हिस्सा लिया।

INDIA गठबंधन की मीटिंग में राहुल-सोनिया, खड़गे, संजय राउत समेत कई नेता पहुंचे।

INDIA गठबंधन की मीटिंग में राहुल-सोनिया, खड़गे, संजय राउत समेत कई नेता पहुंचे।

राहुल गांधी ने मंगलवार को विपक्षी सांसदों के साथ स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की।

राहुल गांधी ने मंगलवार को विपक्षी सांसदों के साथ स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की।

पहले जानते हैं उन 7 बिलों के बारे में, सरकार जिन्हें पेश करेगी

चर्चा के लिए समय तय, सबसे ज्यादा वक्त MSME बिल को

संसद की पिछले 2 दिन की कार्यवाही…

21 जुलाई: NDA और INDIA गठबंधन के सांसदों की बैठक, खड़गे बोले- मेरा माइक बंद किया गया

मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को NDA और INDIA गठबंधन के सांसदों की बैठक हुई। वहीं विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। सदन के बाहर आकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमें संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा है, लोकतंत्र में ऐसा करना गलत है। पूरी खबर पढ़ें…

20 जुलाई: खड़गे बोले- जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से बच्चों की आवाज दबा रही सरकार

मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर चर्चा की। खड़गे ने कहा- जंतर-मंतर पर बच्चे इकठ्ठा हुए, उनकी आवाज को दबाया जा रहा। सरकार ने उन पर लाठीचार्ज किया।

पीएम मोदी ने संसद के हंस द्वार पर मीडिया को 15 मिनट संबोधित किया। पीएम ने कहा- मानसून हो या मानसून सत्र, अगर दोनों प्रो-एक्टिव हों तो बहुत ही प्रोडक्टिव होते हैं। संसद में तर्क के साथ चर्चा हो। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *