Patiala Family Poisoning: Father, Daughter Dead; Mother, Son Critical


पति और बेटी की मौत हो गई। जबकि, मां और बेटे की हालत गंभीर है। – फाइल फोटो

पटियाला में एक ही परिवार के चार सदस्यों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते सभी को राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान पिता और बेटी की मौत हो गई। जबकि, मां और बेटे का इलाज चल रहा है।

.

मृतकों में बैंक मैनेजर पिता विकास बातिश (45) और बेटी खुशी बातिश (13) शामिल हैं। जबकि, मां तमन्ना बातिश (43) और बेटा कनव (11) की हालत गंभीर बनी हुई है। डीएसपी सिटी-1 संजीव सिंगला ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घरेलू लेन-देन को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

बेटी खुशी बातिश व बेटा कनव। इसमें खुशी की मौत हो गई। जबकि, कनव की हालत गंभीर बनी हुई है। - फाइल फोटो

बेटी खुशी बातिश व बेटा कनव। इसमें खुशी की मौत हो गई। जबकि, कनव की हालत गंभीर बनी हुई है। – फाइल फोटो

रात में जहर खाया, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल भेजा जानकारी के अनुसार, पटियाला शहर की ऑफिसर कॉलोनी में रहने वाले विकास बातिश, उनकी पत्नी तमन्ना बातिश, बेटी खुशी बातिश और बेटा कनव बातिश ने जहर खाया। इसके बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद लोगों ने उन्हें राजिंदरा अस्पताल पहुंचाया।

यहां पर इलाज के बाद भी विकास बातिश और बेटी खुशी की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और दोनों की मौत हो गई। हालांकि, पत्नी तमन्ना और बेटा कनव का अभी इलाज चल रहा है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है, डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।

रात में सभी को लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन।

रात में सभी को लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन।

पुलिस को अस्पताल से मिली सूचना

डीएसपी सिटी-1 संजीव सिंगला ने बताया कि घटना की सूचना बुधवार रात को अस्पताल से मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सटीक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

मामले की जांच कर रही पुलिस

DSP संजीव सिंगला ने कहा- अन्य साक्ष्य भी पुलिस जुटा रही है। परिजन और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना किन हालात में हुई। यदि जांच के दौरान कोई नया तथ्य सामने आता है, तो उस आधार पर भी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जाच रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि परिवार ने किन हालातों में जहर खाया और इसके पीछे का कारण क्या रहा।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

ये खबर भी पढ़ें:

फिरोजपुर के युवक की लंदन में संदिग्ध हालात में मौत: पांच साल बाद घर लौटने की टिकट बुक कराईं थी

पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव सूबा कदीम से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। उच्च शिक्षा और सुनहरे भविष्य का सपना लेकर लंदन गए 24 वर्षीय नौजवान सहजीत सिंह की वहां संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *