Headlines

नारनौल के यदुवंशी स्कूल में मधुमक्खियों का हमला:2 टीचर गंभीर; कार्यक्रम के दौरान कई स्टूडेंट्स और स्कूल संचालक को भी काटा




हरियाणा के नारनौल शहर में यदुवंशी स्कूल में सोमवार को कार्यक्रम के दौरान मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी मच गई। मधुमक्खियों ने स्कूल के कई विद्यार्थियों, दो शिक्षकों और स्कूल संचालक को काट लिया। हमले में दो शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद स्कूल परिसर में मौजूद विद्यार्थियों और स्टाफ में हड़कंप मच गया। बच्चों को मधुमक्खियों से बचाने के लिए इधर-उधर भागते देखा गया। सेलिब्रेशन कार्यक्रम चल रहा था जानकारी के अनुसार, स्कूल में एनडीए से संबंधित उपलब्धि को लेकर सेलिब्रेशन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के झुंड ने वहां मौजूद विद्यार्थियों और शिक्षकों को निशाना बनाया। हमले में कई विद्यार्थियों को मधुमक्खियों ने काट लिया। स्कूल संचालक को भी काटा स्कूल संचालक राव बहादुर सिंह भी इसकी चपेट में आ गए। अचानक हुए इस हमले से कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दो शिक्षकों को कराया अस्पताल में भर्ती मधुमक्खियों के हमले में दो शिक्षकों म्यूजिक अध्यापक ललित कुमार व एक अन्य की हालत गंभीर होने पर उन्हें तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं, मधुमक्खियों के काटने से प्रभावित विद्यार्थियों को भी राहत देने के लिए टैबलेट दी गईं। स्कूल में बच्चों की स्थिति पर ध्यान दिया गया और प्रभावित विद्यार्थियों को राहत पहुंचाने के प्रयास किए गए। कार्यक्रम के दौरान हुआ हमला बताया जा रहा है कि स्कूल में एनडीए से जुड़े सेलिब्रेशन के दौरान यह घटना हुई। अचानक मधुमक्खियों के पहुंचने से कार्यक्रम बाधित हो गया। विद्यार्थियों और स्टाफ ने खुद को बचाने का प्रयास किया। घटना के बाद स्कूल में मौजूद लोगों में डर का माहौल बन गया। स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से कई विद्यार्थियों के प्रभावित होने के कारण अभिभावकों की चिंता भी बढ़ गई। फिलहाल दो शिक्षकों को अस्पताल में भर्ती कराए जाने की जानकारी सामने आई है। अन्य प्रभावित विद्यार्थियों और स्कूल संचालक की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *