Headlines

नाबालिग से कथित यौन उत्पीड़न; जेल में कोडरमा सिविल सर्जन:तीन जगह निजी प्रैक्टिस की चर्चा, जामुखाड़ी में रिसॉर्ट से जुड़ाव के भी दावे




नाबालिग से कथित यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार न्यायिक हिरासत में हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बीच उनके कथित निजी प्रैक्टिस और निजी संस्थानों से जुड़ाव को लेकर भी चर्चा हो रही है। स्थानीय स्तर पर चंदवारा के जामुखाड़ी स्थित ‘तथागत’ क्लिनिक, हजारीबाग के बरही स्थित ‘आस्था’ क्लिनिक और कोडरमा के ‘कृष्णा केयर’ अल्ट्रासाउंड सेंटर का नाम लिया जा रहा है। वहीं जामुखाड़ी में क्लिनिक के पास स्थित एक रिसॉर्ट से उनके कथित जुड़ाव की भी चर्चा है। हालांकि, इन संस्थानों के स्वामित्व और संचालन में उनकी भूमिका की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। सास भी रह चुकी हैं सिविल सर्जन सदर अस्पताल और स्वास्थ्य विभाग के सूत्र बताते हैं कि डॉ. अनिल कुमार का अधिकांश कार्यकाल कोडरमा और आसपास के क्षेत्रों में बीता है। उनका परिवार भी चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ा रहा है। उनकी सास स्वर्गीय डॉ. उर्मिला चौधरी इलाके की जानी-मानी चिकित्सक थीं। वह भी कोडरमा में सिविल सर्जन के पद पर रह चुकी थीं। लंबे समय तक क्षेत्र में कार्यरत रहने के कारण डॉ. कुमार की स्थानीय स्तर पर पहचान रही है। अब उनके खिलाफ दर्ज मामले के बीच पेशेवर गतिविधियों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। रिसॉर्ट के संचालन को लेकर भी चर्चा जामुखाड़ी स्थित रिसॉर्ट को लेकर भी डॉ. कुमार के कथित संबंधों की चर्चा है। हालांकि, इसके स्वामित्व और संचालन में उनकी भूमिका की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दूसरी ओर, नाबालिग से कथित यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस जांच जारी है। आरोपों की पुष्टि जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों और न्यायिक प्रक्रिया से ही होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *