नई दिल्ली17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर GDP से जुड़ी रही। GDP इस साल की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून में 7.8% रही। RBI का अनुमान 7% था। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 6.9% की दर से बढ़ी थी।
वहीं, फिनटेक कंपनी फोनपे ने आज से फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए एक नई पेमेंट सर्विस शुरू की है। कंपनी ने ‘फोनपे UPI 123पे’ फीचर लॉन्च किया है, जिससे बिना इंटरनेट कनेक्शन के UPI ट्रांजैक्शन किया जा सकेगा।
कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…
- शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है।
- पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ।
अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…
1. भारतीय इकोनॉमी RBI के अनुमान से ज्यादा तेजी से बढ़ी: पहली तिमाही में GDP ग्रोथ 7.8% रही; IT-रियल एस्टेट सेक्टर्स में बढ़त का असर

पश्चिम एशिया में जारी तनाव से बढ़ती महंगाई के बावजूद भारत की इकोनॉमी RBI के अनुमान से ज्यादा मजबूत रही। GDP इस साल की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून में 7.8% रही। RBI का अनुमान 7% था। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 6.9% की दर से बढ़ी थी।
फाइनेंस, रियल एस्टेट, आईटी और प्रोफेशनल सर्विसेज सेक्टर में 12% से ज्यादा की बढ़त रही। इससे महंगाई का असर GDP ग्रोथ पर नहीं पड़ा। सोमवार को यह आंकड़े केंद्र सरकार के सांख्यिकी विभाग ने जारी किए।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
2. अब फोनपे से भी बिना इंटरनेट UPI पेमेंट कर सकेंगे: फीचर फोन चलाने वाले 20 करोड़ से ज्यादा यूजर्स को फायदा; 3. अभी ये फीचर सिर्फ भीम UPI में

फिनटेक कंपनी फोनपे ने आज से फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए एक नई पेमेंट सर्विस शुरू की है। कंपनी ने ‘फोनपे UPI 123पे’ फीचर लॉन्च किया है, जिससे बिना इंटरनेट कनेक्शन के UPI ट्रांजैक्शन किया जा सकेगा। साथ ही 12 भाषाओं में AI वाइस असिस्टेंस से मदद भी मिलेगी।
इसके साथ ही फोनपे देश का पहला ऐसा बड़ा थर्ड-पार्टी एप्लिकेशन प्रोवाइडर बन गया है, जिसने फीचर फोन यूजर्स के लिए यह डिजिटल पेमेंट सर्विस शुरू की है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
3. फेसबुक-इंस्टाग्राम पर पोर्न एप दिखाकर साइबर ठगी: हैकर्स डेटा चुराकर बैंक खाते खाली कर रहे, गृह मंत्रालय ने 7 एप्स से बचने को कहा

सोशल मीडिया पर विज्ञापनों के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाने का एक नया पैटर्न सामने आया है। गृह मंत्रालय की साइबर विंग नेशनल साइबरक्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट (NCTAU) ने एक एडवाइजरी जारी की है।
जांच एजेंसी ने पाया है कि जालसाज फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पोर्न एप्स के विज्ञापन चलाकर लोगों के बैंक खाते खाली कर रहे हैं। स्मार्टफोन यूजर्स को निशाना बनाने वाले इस फ्रॉड को लेकर सरकार ने अलर्ट रहने को कहा है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
4. अगले साल इंसानों से ज्यादा समझदार हो जाएगा AI: मस्क बोले- डिजिटल काम चुटकियों में करेगा, इंटरनेट और हैकिंग के लिए बनेगा बड़ा खतरा

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी इलॉन मस्क का कहना है कि AI बहुत तेजी से इंसानों जैसी समझ हासिल कर रहा है। अगले साल के अंत तक यह कंप्यूटर और इंटरनेट से जुड़े कामों में इंसानों से भी आगे निकल जाएगा। मस्क ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट का जवाब देते हुए यह बात कही।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
5. पेट्रोल-पंपों पर एथेनॉल प्रतिशत बताने की मांग वाली याचिका खारिज: सुप्रीम कोर्ट बोला- सक्षम अथॉरिटी के पास जाएं; E20 ईंधन से पुरानी गाड़ियों में खराबी की आशंका

सुप्रीम कोर्ट ने पेट्रोल पंपों के नोजल पर एथेनॉल की मात्रा लिखने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि वे इस मामले में संबंधित सक्षम अथॉरिटी के पास जाएं। आज 31 अगस्त को कोर्ट ने ये याचिका खारिज की है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

सोमवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…


पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…



