PM Modi in New Zealand: FTA Finalized, First Indian PM Visit in 40 Years


  • Hindi News
  • National
  • PM Modi In New Zealand: FTA Finalized, First Indian PM Visit In 40 Years

ऑकलैंड33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड के पीएम के साथ द्विपक्षीय बैठक की। - Dainik Bhaskar

पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड के पीएम के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

पीएम मोदी ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इसमें 18 बड़े फैसले और 10 समझौतों (MoU) पर साइन किए गए। दोनों नेताओं ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना बढ़ाकर करीब ₹35 हजार करोड़ करने का लक्ष्य रखा।

दोनों देशों ने अपने रिश्तों को स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का दर्जा दिया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस साल रिकॉर्ड 9 महीने में फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) हुआ है। न्यूजीलैंड अगले 15 सालों में भारत में ₹1.72 लाख करोड़ (20 अरब डॉलर) निवेश करेगा। साथ ही ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य में भी मदद करेगा।

पीएम मोदी आज ऑकलैंड में 40 हजार भारतीयों को संबोधित करेंगे। मोदी 6 से 11 जुलाई तक अपनी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में न्यूजीलैंड पहुंचे हैं। वे आज ही नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। यह 40 साल बाद किसी भारतीय पीएम की न्यूजीलैंड यात्रा है। इससे पहले 1986 में राजीव गांधी न्यूजीलैंड गए थे।

मोदी के न्यूजीलैंड दौरे की 5 तस्वीरें…

न्यूजीलैंड पीएम लक्सन ने पीएम के सम्मान में गाला लंच का आयोजन किया।

न्यूजीलैंड पीएम लक्सन ने पीएम के सम्मान में गाला लंच का आयोजन किया।

पीएम मोदी और न्यूजीलैंड PM क्रिस्टोफर लक्सन की मौजूदगी में दोनों देशों ने MoU पर साइन किए।

पीएम मोदी और न्यूजीलैंड PM क्रिस्टोफर लक्सन की मौजूदगी में दोनों देशों ने MoU पर साइन किए।

पीएम मोदी और न्यूजीलैंड पीएम लक्सन ने दोनों देशों के उद्योगपतियों (CEOs) से मुलाकात की।

पीएम मोदी और न्यूजीलैंड पीएम लक्सन ने दोनों देशों के उद्योगपतियों (CEOs) से मुलाकात की।

ऑकलैंड के गवर्नमेंट हाउस में पीएम मोदी का पारंपरिक माओरी पद्धति से स्वागत किया गया।

ऑकलैंड के गवर्नमेंट हाउस में पीएम मोदी का पारंपरिक माओरी पद्धति से स्वागत किया गया।

पीएम मोदी को ऑकलैंड के गवर्नमेंट हाउस में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया।

पीएम मोदी को ऑकलैंड के गवर्नमेंट हाउस में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया।

पीएम के न्यूजीलैंड दौरे से जुडी अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

03:23 AM11 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

न्यूजीलैंड पीएम ने सुनाया दिल्ली में अपने क्रिकेट खेलने का किस्सा

ऑकलैंड में गाला लंच के दौरान न्यूजीलैंड पीएम लक्सन ने कहा कि क्रिकेट हमेशा भारत और न्यूजीलैंड को जोड़ने वाली खास कड़ी रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में STAIRS फाउंडेशन के बच्चों के साथ स्ट्रीट क्रिकेट खेलने का अनुभव उन्हें हमेशा याद रहेगा। उस मैच में उनकी टीम में कपिल देव थे, जबकि दूसरी टीम में रॉस टेलर और अजाज पटेल शामिल थे। लक्सन ने मजाक में कहा था कि क्या रॉस टेलर किसी बच्चे की गेंद पर आउट हो सकते हैं, लेकिन अगली ही गेंद पर 11 साल के भारतीय बच्चे ने करीब 110 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंककर उन्हें बोल्ड कर दिया।

लक्सन ने कहा कि इस घटना ने उन्हें एक बार फिर दिखाया कि क्रिकेट को लेकर भारत का जुनून कितना गहरा है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच आज जिस स्पोर्ट्स जॉइंट एक्शन प्लान पर सहमति बनी है, उससे कोचिंग, युवा और महिला खेल, हाई-परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स, खेल विज्ञान, तकनीक, पर्यटन और कारोबार जैसे क्षेत्रों में सहयोग और मजबूत होगा।

03:19 AM11 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले- पूर्व प्रधानमंत्रियों के अधूरे अच्छे काम पूरे कर रहा हूं

ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन की ओर से आयोजित गाला लंच में पीएम मोदी ने कहा- आज 40 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री न्यूजीलैंड आया है। मैं हमेशा कहता हूं कि मेरे पूर्ववर्ती कई अच्छे काम मेरे लिए छोड़ गए थे और उन्हें पूरा करने का मौका मुझे मिल रहा है।

03:17 AM11 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

न्यूजीलैंड के PM बोले- मोदी का दौरा ऐतिहासिक, रिश्तों को नई ऊंचाई देगा

03:15 AM11 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

न्यूजीलैंड के PM ने मोदी के सम्मान में गाला लंच दिया

03:12 AM11 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

40 साल बाद न्यूजीलैंड में किसी भारतीय पीएम का दौरा

02:55 AM11 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम बोले- 2030 तक दोनों देशों के बीच व्यापार को दोगुना कर देंगे

02:45 AM11 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले- भारत-न्यूजीलैंड रिश्ते रणनीतिक साझेदारी के नए दौर में

ऑकलैंड में बिजनेस और स्पोर्ट्स एंगेजमेंट कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के रिश्ते एक नए मोड़ पर हैं। उन्होंने कहा- आज हम अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी से जोड़ रहे हैं। यह सिर्फ कूटनीतिक उपलब्धि नहीं, बल्कि साझा भविष्य के लिए हमारा नया संकल्प है।

02:40 AM11 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

भारत-न्यूजीलैंड के बीच FTA सहित कई मुद्दों पर बनी सहमति

1. रक्षा और सुरक्षा

  • रक्षा सहयोग को और मजबूत किया जाएगा।
  • दोनों देशों के बीच नियमित नौसैनिक अभ्यास होंगे।
  • समुद्री सुरक्षा, हाइड्रोग्राफी और लॉजिस्टिक्स में सहयोग बढ़ेगा।
  • आतंकवाद, साइबर सुरक्षा, ड्रग तस्करी, संगठित अपराध और मानव तस्करी के खिलाफ मिलकर कार्रवाई होगी।

2. व्यापार और अर्थव्यवस्था

  • 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 35 हजार करोड़ रुपये (NZ$7 बिलियन) तक पहुंचाने का लक्ष्य।
  • भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर साइन।
  • निवेश, व्यापार और उद्योगों के बीच सहयोग बढ़ेगा।
  • पर्यटन बढ़ाने के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने की दिशा में काम होगा।
  • कृषि, डेयरी, बागवानी, कीवीफ्रूट, सेब और शहद उत्पादन में साझेदारी बढ़ेगी।
  • पशुपालन और डेयरी क्षेत्र में भी समझौता हुआ।

3. शिक्षा, विज्ञान और तकनीक

  • शिक्षा, रिसर्च, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और नई तकनीकों में सहयोग बढ़ेगा।
  • छात्र, यूनिवर्सिटी और रिसर्च संस्थानों के बीच साझेदारी मजबूत होगी।
  • क्लाइमेट टेक्नोलॉजी और इनोवेशन पर साथ काम किया जाएगा।
  • आपदा प्रबंधन में भारत की NDMA और न्यूजीलैंड की एजेंसी के बीच समझौता हुआ।

4. संस्कृति, खेल और लोगों के रिश्ते

  • भारत-न्यूजीलैंड खेल सहयोग योजना को आगे बढ़ाया जाएगा।
  • हाई-परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स, स्पोर्ट्स साइंस और कोचिंग में सहयोग होगा।
  • सांस्कृतिक सहयोग और समुद्री विरासत संरक्षण पर समझौते हुए।
  • दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क और सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ाया जाएगा।

5. विदेश नीति और वैश्विक मुद्दे

  • हिंद-प्रशांत (Indo-Pacific) क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और नियम-आधारित व्यवस्था का समर्थन।
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार और भारत की स्थायी सदस्यता के लिए न्यूजीलैंड ने समर्थन दोहराया।
  • आसियान (ASEAN) और अन्य बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग बढ़ेगा।

6. मध्य पूर्व और यूक्रेन

  • मध्य पूर्व में तनाव कम करने और नागरिकों की सुरक्षा पर जोर।
  • होर्मुज जलडमरूमध्य से निर्बाध व्यापार और समुद्री आवाजाही का समर्थन।
  • यूक्रेन युद्ध का समाधान बातचीत और कूटनीति से निकालने की अपील।

7. आतंकवाद पर सख्त रुख

  • सीमा पार आतंकवाद समेत हर तरह के आतंकवाद की कड़ी निंदा।
  • 22 अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले और 10 नवंबर 2025 को दिल्ली के लाल किले के पास हुए आतंकी हमले की निंदा।
  • आतंकियों, उनके फंडिंग नेटवर्क और सुरक्षित ठिकानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग।
  • आतंकवाद पर संयुक्त कार्य समूह (Joint Working Group) बनाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर।
  • FATF और संयुक्त राष्ट्र के जरिए आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक कार्रवाई पर सहमति।

8. राजनीतिक और कूटनीतिक सहयोग

  • दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों और विदेश मंत्रियों के बीच नियमित वार्ता होगी।
  • संसदीय सहयोग और उच्च स्तरीय राजनीतिक संवाद को और मजबूत किया जाएगा।

02:34 AM11 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

भारत-न्यूजीलैंड के बीच कई अहम समझौते, मोदी-लक्सन रहे मौजूद

न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में पीएम मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन की मौजूदगी में भारत और न्यूजीलैंड के बीच कई समझौता ज्ञापनों (MoU) पर साइन किए गए। इन समझौतों का उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, शिक्षा, तकनीक और अन्य क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करना है।

02:25 AM11 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी ऑकलैंड में भारत-न्यूजीलैंड बिजनेस इवेंट में शामिल हुए

पीएम मोदी ने ऑकलैंड में भारत-न्यूजीलैंड बिजनेस इवेंट के दौरान उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से बातचीत की।

02:18 AM11 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 3 बड़े समझौते हो सकते हैं

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीधी उड़ान, UPI और कृषि से जुड़े कई अहम समझौते होने की संभावना है।

02:18 AM11 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

27 अप्रैल: भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट साइन हुआ

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 27 अप्रैल को फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) साइन हो गया था। अब भारत से न्यूजीलैंड भेजे जाने वाले लेदर प्रोडक्ट्स, टेक्सटाइल, प्लास्टिक और इंजीनियरिंग गुड्स जैसे सामानों पर कोई एक्सपोर्ट ड्यूटी नहीं लगेगी। जिससे इन श्रम-प्रधान क्षेत्रों यानी लेबर इंटेंसिव सेक्टर्स को सीधा लाभ होगा।

इसपर पीयूष गोयल ने कहा था कि यह FTA विश्वास, साझा मूल्यों और टिकाऊ आर्थिक विकास के साझा विजन को दर्शाता है। यह समझौता भारत के लिए ओशिनिया और प्रशांत द्वीपीय बाजारों तक पहुंचने का गेटवे भी बनेगा।

मिनिस्टर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के मिनिस्टर ऑफ ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट टॉड मैक्ले की मौजूदगी में FTA साइन हुआ था।

मिनिस्टर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के मिनिस्टर ऑफ ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट टॉड मैक्ले की मौजूदगी में FTA साइन हुआ था।

02:17 AM11 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

न्यूजीलैंड में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली चौथी भाषा हिंदी

न्यूजीलैंड में लगभग 2 लाख 40 हजार भारतीय रहते हैं। ये वहां की संस्कृति और अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा बन चुके हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *