Headlines

Priyanka Gandhi Meets Kalyan Banerjee in Parliament


  • Hindi News
  • National
  • Priyanka Gandhi Meets Kalyan Banerjee In Parliament | TMC Rebel MPs Protest

नई दिल्ली28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

TMC सांसद कल्याण बनर्जी गुरुवार को पार्टी के 20 बागी सांसदों के पोस्टर गले में लटकाकर संसद भवन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी सांसदों से बातचीत की।

प्रियंका गांधी ने पोस्टर की ओर इशारा करते हुए पूछा कि क्या पीछे भी यही है, जिस पर कल्याण बनर्जी ने हां में जवाब दिया। इसके बाद प्रियंका से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने अपना पहला चुनाव कांग्रेस से ही लड़ा था। इसके बाद प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस में ममता बनर्जी के साथ अच्छा व्यवहार किया जाता था और राजीव गांधी उनका बहुत सम्मान करते थे।

कल्याण बनर्जी को 21 जुलाई को संसद के पूरे मानसून सत्र से सस्पेंड कर दिया गया था। आरोप है कि उन्होंने एक महिला सांसद के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया।

दरअसल, TMC के 28 में से 20 लोकसभा सांसदों ने अलग गुट बनाने के बाद 14 जून को NCPI में अपना विलय कर लिया था।

पोस्टर लटकाए कल्याण बनर्जी की तस्वीरें…

कल्याण बनर्जी पोस्टर लटकाए हुए संसद परिसर में घूमे।

कल्याण बनर्जी पोस्टर लटकाए हुए संसद परिसर में घूमे।

कल्याण के गले में लगे पोस्टर में अलग हुए सभी 20 सांसदों की तस्वीर थी।

कल्याण के गले में लगे पोस्टर में अलग हुए सभी 20 सांसदों की तस्वीर थी।

एनडीए की बैठक में शामिल हुए बागी सांसद

मंगलवार को संसद परिसर में एनडीए संसदीय दल की बैठक हुई थी। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री मौजूद थे। इस बैठक में टीएमसी से बगावत कर NCPI में शामिल हुए सांसद भी पहुंचे थे। जब कल्याण बनर्जी से पूछा गया कि बागी सांसद कहां हैं, तो उन्होंने कहा कि वे यहीं संसद के अंदर मोदीजी के बगल में बैठे हैं।

इन सांसदों के खिलाफ कार्रवाई के सवाल पर कल्याण बनर्जी ने कहा कि यह दलबदल का मामला है और इसके लिए याचिका दायर की गई है। उन्होंने कहा कि पांच हफ्ते बीत जाने के बाद भी कुछ नहीं हुआ, लेकिन बीजेपी के शासन में कुछ भी हो सकता है। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि कुछ सांसद हमारी तरफ से आपके पास और फिर बीजेपी में गए।

NCPI त्रिपुरा की गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टी

नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) त्रिपुरा की रजिस्टर्ड लेकिन गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टी है। पार्टी 2023 के त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में चार सीटों- चावमानू, अंबासा, करमछड़ा और कैलाशहर पर चुनाव लड़ी थी। उसका प्रदर्शन काफी कमजोर रहा था।

पार्टी का नारा था, “अपने अधिकार बचाने के लिए दलबदलुओं को नकारें, राजनीतिक हस्तियों नहीं बल्कि सामाजिक कार्यकर्ताओं का समर्थन करें।” चावमानू सीट से NCPI के उम्मीदवार बरजेदा त्रिपुरा थे, जिन्हें 536 वोट मिले थे और वे पांचवें स्थान पर रहे थे।

ममता की हार के 14 दिन बाद ही टूट गई थी TMC

ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस(TMC) में फूट उनकी हार के 14 दिन बाद ही शुरू हो गई थी। 4 मई को रिजल्ट आया था और बागी सांसदों ने 18 मई को ही लोकसभा स्पीकर को लेटर भेजा दिया और अलग गुट बनाने की मांग की थी। इस चिठ्ठी में यूसुफ पठान, सायोनी घोष, काकोली घोष और शताब्दी रॉय जैसे 19 बड़े नाम शामिल थे। एक बागी सांसद का नाम आज सामने आया है।

——————————————

ये खबर भी पढ़ें…

TMC के 20 बागी सांसदों का NCPI में विलय:3 साल पहले पति-पत्नी ने यह पार्टी बनाई; बैंक बैलेंस ₹75, नारा था- दलबदलू नेताओं को नकारो

तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों के विलय के बाद नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) चर्चा में है। रिकॉर्ड के अनुसार, 3 साल पहले 2023 में बंगाल के उत्तिया कुंडू और शेउली कुंडू नाम के कपल ने पार्टी की नींव रखी थी। पूरी खबर पढें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *