पंजाब विधानसभा में संबोधित करते हुए सीएम भगवंत मान।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा किया कि एथेनॉल मिक्स यानी E-20 पेट्रोल से 67% गाड़ियों का माइलेज घट गया और 47% गाड़ियों के इंजन खराब हो गए। उन्होंने मंगलवार को पंजाब विधानसभा के मानसून सेशन के दूसरे दिन एक संस्था लोकल सर्किल की 45 हजार गाड़ियों प
.
मान ने कहा कि E-20 पेट्रोल बिना किसी स्टडी और विशेषज्ञों की सलाह के वाहन मालिकों पर थोपा गया। उन्होंने कहा कि E-10 इंजनों को अचानक E-20 पर लाया गया, जबकि इसके लिए कोई वैज्ञानिक अध्ययन या आधिकारिक मंजूरी सामने नहीं आई है।
उन्होंने शुद्ध पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल में विकल्प देने की मांग भी की। इसके बाद सदन में E-20 पेट्रोल और एथेनॉल को लेकर प्रस्ताव पेश किया गया।

एथेनॉल पर वित्तमंत्री और MLA राणा आमने सामने हुए:-
चीमा बोले- एथेनॉल बनाने वाले इसी सदन में बैठे
प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पुराने वाहनों पर ई-20 के प्रभाव का अध्ययन कराया जाए, लोगों को एथेनॉल रहित पेट्रोल का विकल्प मिले और खराब होने वाले वाहनों के लिए मुआवजे का प्रावधान किया जाए। चीमा ने बिना नाम लिए कहा कि एथेनॉल बनाने वाले भी सदन में बैठे हैं।

फाइनेंस मंत्री हरपील चीमा ई -20 पेट्रोल को लेकर प्रस्ताव पेश करते हुए।
राणा बोले- कर्मयोगी हूं, लुटेरा नहीं इस पर कांग्रेस MLA राणा गुरजीत ने कहा कि मेरी चिंता न करो कि मुझे घाटा पड़ जाएगा। कर्मयोगी हूं, लुटेरा नहीं हूं। ट्रंप किस दिन आया? एथेनॉल ट्रायल तो 2001 से चल रहा है। बंद करना है तो सुबह कर दो। एथेनॉल बनाने में इतना पानी लगता है। धान को भी पानी लगता है। पहले धागा बनाता था, फिर चीनी बनाने लगी, फिर एथेनॉल बनने लग पड़ा। अब कुछ और बना लूंगा। एथेनॉल की वजह से मक्की 24 रुपए बिक रही है।

कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह अपनी बात रखते हुए।
स्पीकर की शायरी- डकैती को बहुत से लोग मजदूरी समझते हैं सेशन में स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने प्रधानमंत्री को लेकर सदन में शायरी कही – “जो सच और झूठ में दूरी है, वो दूरी समझते हैं। सियासी हाकिमों की हम भी मजबूरी समझते हैं। वो अपना हक समझते हैं निवाला छीन लेने को, डकैती को बहुत से लोग मजदूरी समझते हैं।”
मंत्री का MLA खैहरा पर तंज सदन में सेहत मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि एथेनॉल से दवाई भी बनती है। ऐसे में इसे क्यों बंद करें। मैं कांग्रेस वालों को बधाई देता हूं। उन्होंने कांग्रेस MLA सुखपाल खैहरा का नाम लिए बिना कहा- एक मेंबर था, जो पहले हमारे पास था, हम आधे रह गए। अब हम 10 से 95 हो गए। अब वह इनके पास चले गए तो ये 75 में से 18 रह गए। इस मेंबर को बाहर ही रखा करो।
॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰
यह खबर भी पढ़ें…
पंजाब विधानसभा सत्र, इस्तीफा मांगने पर गुस्साए शिक्षा मंत्री:बैंस बोले- एत्थे बैठो, पूरी तैयारी नाल आयां, आजा पुत्त; स्पीकर ने कहा- गुरू से ऊपर संगत

पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार में विधानसभा के आखिरी मानसून सत्र में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायकों ने सेशन शुरू होते ही फरीदकोट में फॉर्मेसी का पेपर लीक होने का आरोप लगाकर मंत्री का इस्तीफा मांगा। नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि शिक्षा मंत्री दिल्ली में Gen-Z के आंदोलन में आए थे। पढ़ें पूरी खबर…
