Headlines

Punjab Police Busted ISI Terror Module Plotting Jantar Mantar Blast


जंतर-मंतर पर तैनात पुलिस की चौकसी के वजह से आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम हुई। इनसेट में अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़े आतंकी हमले की साजिश का खुलासा करते हुए पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े दो सीमा पार आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में चार नाबालिगों समेत कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

.

अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा की गई इस कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध पिस्तौल, जिंदा कारतूस, चार पेट्रोल बम, सीसीटीवी कैमरे, एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि जिस समय जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन चल रहा था आरोपी ट्रेन के जरिए दिल्ली पहुंचे थे। पाकिस्तान स्थित हैंडलर के निर्देश पर उन्हें पेट्रोल बम उपलब्ध कराए गए थे। हालांकि, दिल्ली पुलिस की मौजूदगी के कारण वो साजिश को अंजाम नहीं दे सके।

आरोपियों के पास से बरामद हथियार।

आरोपियों के पास से बरामद हथियार।

पुलिस जांच में क्या सामने आया…

1. ISI हैंडलरों से मिल रहे थे निर्देश

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपियों के संपर्क पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े हैंडलरों से थे। उन्हें पुलिसकर्मियों पर हमला करने और जंतर-मंतर पर दहशत फैलाने के निर्देश दिए जा रहे थे।

2. जंतर-मंतर में ब्लास्ट की थी साजिश

जांच में पता चला कि नेटवर्क के तार दिल्ली के जंतर-मंतर तक जुड़े थे। हैंडलरों की ओर से आरोपियों को वहां सामग्री उपलब्ध कराई गई थी और विस्फोट की योजना बनाई गई थी, लेकिन दिल्ली पुलिस और आरएएफ की बड़ी टीम की मौजूदगी के कारण साजिश सफल नहीं हो सकी।

3. अमृतसर रेलवे ट्रैक की रेकी कर भेज रहे थे लाइव फुटेज

गिरोह का पहला मॉड्यूल अमृतसर रेलवे ट्रैक के पास गुप्त सीसीटीवी कैमरे लगाकर लाइव फुटेज पाकिस्तान में बैठे आईएसआई हैंडलरों तक भेज रहा था। इसका मकसद संवेदनशील स्थानों की रेकी कर सुरक्षा संबंधी जानकारी जुटाना था।

4. हथियारों के साथ आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने सबसे पहले वंश कुमार (19) निवासी पट्टी (जिला तरनतारन) नाम के युवक को गिरफ्तार किया, जिसके पास से .32 बोर का देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए। उसकी निशानदेही पर अनमोल सिंह उर्फ साहिल (20) निवासी पट्टी (जिला तरनतारन), हरमन सिंह उर्फ हम्मू (24), सुखदेव सिंह (30) निवासी गांव झंजोटी (जिला अमृतसर) तथा एक नाबालिग को गिरफ्तार किया। जांच में यह भी सामने आया कि कुछ आरोपी पहले भी अवैध हथियारों के मामलों में गिरफ्तार हो चुके थे।

5. पेटीएम से मिल रही थी फंडिंग

पुलिस के अनुसार आरोपियों को पेटीएम के जरिए आर्थिक मदद भी मिल रही थी। इस फंडिंग के सोर्स और लेन-देन की जांच की जा रही है।

6. दूसरे मॉड्यूल से पेट्रोल बम और पिस्तौल बरामद

दूसरे मॉड्यूल के सदस्य विदेश में बैठे हैंडलरों से ऑनलाइन निर्देश ले रहे थे। उनके कब्जे से चार पेट्रोल बम, एक पिस्तौल, लाइटर और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। शुरुआती जांच में पुलिस थानों और सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमले की साजिश का भी खुलासा हुआ।

—————–

अमृतसर में सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश:गैंगस्टर गोपी बराड़ नेटवर्क के 8 आरोपी गिरफ्तार; 11 अत्याधुनिक पिस्तौलें बरामद

पंजाब पुलिस को अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से संचालित एक अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 11 अत्याधुनिक पिस्तौल और 8 कारतूस बरामद किए हैं। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *