![]()
पाली जिले के चंडावल थाना एरिया में रुदिया गांव के पास बुधवार सुबह बाइक से नीचे गिरकर एक वृद्धा घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार घायल वृद्धा को छोड़ कर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सोजत हॉस्पिटल ले गई। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे पाली रेफर किया गया। पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में वृद्धा का इलाज जारी है। वृद्धा की हालत गंभीर है। बाइक सवार घायल को छोड़कर फरार हुआ घायल के हाथ पर लिखे नाम के आधार पर पुलिस उसके परिजनों की तलाश में जुटी है। वृद्धा के सिर में गंभीर चोट लगी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने यहां की संभवतः महिला मजदूरी पर जा रही होगी। रास्ते में किसी से बाइक पर लिफ्ट ली और फिर बीच रास्ते हादसे होने के बाद बाइक सवार घबराकर वृद्धा को घायल हालत में ही छोड़ कर चला गया। पुलिस ने सभी सोशल मीडिया ग्रुप में महिला का फोटो वायरल किया है, ताकि उसके परिजनों का पता लगाया जा सके। घायल वृद्धा से साथ आई कांस्टेबल सपना उसका इलाज करवाने में जुटी है।
Source link
बाइक से गिरकर वृद्धा गंभीर घायल:हादसे के बाद बाइक सवार छोड़कर भागा, डॉक्टरों ने पाली रेफर किया
