Headlines

Raigarh Bike Theft Gang Busted


शहर के अलग-अलग जगह से चोरों ने बाइक की चोरी की थी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में लगातार बाइक चोरी की घटना घटित हो रही है। इसे देखते हुए SSP ने बाइक चोरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जहां पुलिस ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया, तो उसके गिरोह का खुलासा हुआ। जिसके बाद पुलिस ने 5 चोर समेत 2 चोरी की बाइक

.

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सत्तीगुड़ी चौक निवासी आयुष दास महंत के पास चोरी की मोटरसाइकिल है।

कोतवाली पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अलग-अलग स्थानों से तीन मोटरसाइकिलें चोरी करना स्वीकार किया।

पूछताछ में उसने बताया कि तीन सप्ताह पहले सत्तीगुड़ी चौक से चोरी की गई बजाज सीटी-100 बाइक को उसने संबलपुरी निवासी दशरथ खड़िया को 3 हजार में बेच दिया था।

7 जुलाई की रात उसने अपने साथी संबलपुरी निवासी विष्णु राठिया 2418 साल और जलधर कुंवर 24 साल के साथ मिलकर सत्तीगुड़ी चौक से होंडा एसपी-125 चोरी की थी।

पुलिस ने आरोपियों और खरीददारों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की

पुलिस ने आरोपियों और खरीददारों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की

बाइक चोरी कर संबलपुरी में बेचा इसके बाद 10 जुलाई की रात उसने अमन खड़िया 19 साल और अमित भोय 20 साल के साथ मिलकर चक्रधरनगर क्षेत्र के सिग्नल चौक से हीरो ग्लैमर बाइक चोरी कर उसे संबलपुरी निवासी नरसिंग चौहान को बेच दिया। घटना के बाद बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया था।

आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया पुलिस ने आयुष दास महंत के बयान के आधार पर उसके कब्जे से होंडा SP-125, दशरथ खड़िया के कब्जे से बजाज CT-100 और विवेचना के दौरान तीसरी चोरी की बाइक चक्रधरनगर पुलिस ने बाइक के खरीददार आरोपी नरसिंग चौहान के घर दबिश देकर बरामद किया।

पूछताछ के आधार पर आयुष दास महंत, विष्णु राठिया, जलधर कुंवर, अमन खड़िया, अमित भोय और चोरी की बाइक खरीदने वाले दशरथ खड़िया, नरसिंग चौहान को गिरफ्तार करते हुए अपराध दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

पुलिस लगातार अभियान चला रही SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। चोरी करने वाले ही नहीं, बल्कि चोरी की संपत्ति खरीदने वाले भी समान रूप से कानून के दायरे में लाए जाएंगे। ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आरोपियों को जेल भेजा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *