Headlines

पिंजौर में नलों से निकला गंदा और बदबूदार पानी:4 दिन बाद आई स्पालई, सीवरेज का गंदा पानी मिक्स होने का अंदेशा




पंचकूला जिले में पिंजौर की भीमा देवी कॉलोनी में स्थानीय लोग गंदे पानी की सप्लाई से परेशान हैं। लोगों का कहना है कि 4 दिन बाद पानी आया है, लेकिन वह इतना दूषित है कि उपयोग करना मुश्किल है। स्थानीय निवासी महेंद्र ने यह जानकारी दी। महेंद्र के अनुसार, उनके घर के नलों से निकलने वाला पानी पूरी तरह गंदा था। पानी को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे उसमें सीवरेज का गंदा पानी मिल गया हो। इस पानी का उपयोग न तो पीने के लिए किया जा सकता है और न ही घरेलू कार्यों के लिए। गंदे पानी से बीमारियां फैलने का खतरा स्थानीय लोगों ने चिंता व्यक्त की है कि बरसात के मौसम में इस प्रकार के गंदे पानी से कई बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ जाता है। इससे कॉलोनी के लोगों, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। इस समस्या को लेकर लोगों में भारी रोष है। महेंद्र ने बताया कि कॉलोनी में पहले से ही पानी की अनियमित सप्लाई से लोग परेशान थे। अब गंदा पानी मिलने से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि प्रत्येक नागरिक को समय पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना विभाग की जिम्मेदारी है। उन्होंने इस दिशा में तत्काल कार्रवाई की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *