Headlines

Raigarh Theft Case | Cash Stolen From Ghorghoda Shops CCTV Footage


दोनों किराना दुकान के छत के रास्ते से अंदर घुसकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के घरघोड़ा में एक बार फिर से दो दुकानों में चोरी की घटना घटित हुई है। किराना दुकान के छत के फॉल्ससिलिंग को तोड़कर चोर भीतर घुसे और वहां रखे 5 लाख से अधिक के कैश समेत जेवरात को पार कर दिया। घटना थाना से महज कुछ ही कदम की दूरी पर घ

.

मिली जानकारी के मुताबिक घरघोड़ा के जयस्तंभ चौक के पास थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर संतोष किराना दुकान व गोकुलचंद मामाराज किराना दुकान का संचालन होता है।

जहां हर दिन की तरह दोनों दुकान के मालिक बीती रात अपनी दुकानों को बंद कर घर चले गए। सुबह जब दुकान खोलने के लिए पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि उनकी दुकान के छत के फॉल्ससिलिंग को तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

जांच करने पर संतोष किराना दुकान संचालक सचिन अग्रवाल को जानकारी हुआ कि दुकान में रखा तकरीबन 4 लाख कैश व जेवरात को अज्ञात चोर ने पार कर दिया है।

इसके अलावा गोकुलचंद मामाराज किराना दुकान से करीब 1 लाख से अधिक की कैश की चोरी हुई है।

जिसके बाद आसपास के लोगों की काफी भीड़ इक्ट्ठा हो गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जहां पुलिस मामले में CCTV फूटेज खंगालते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।

किराना दुकानों से अज्ञात चोर ने 5 लाख से अधिक का कैश को पार कर दिया

किराना दुकानों से अज्ञात चोर ने 5 लाख से अधिक का कैश को पार कर दिया

अभी FIR नहीं हो सकी इस संबंध में संतोष किराना दुकान के संचालक सचिन अग्रवाल ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। हांलाकि अभी एफआईआर दर्ज नहीं हो सका है।

उन्होंने बताया कि उनके किराना दुकान से तकरीबन 4 लाख कैश व जेवरात की चोरी हुई है और दूसरे किराना दुकान से 1 लाख से अधिक का कैश चोरी हो गया है। वहां सीसीटीवी को तोड़ दिया गया है।

इससे पहले 3 दुकानों का ताला टूटा इससे पहले 21-22 की दरम्यानी रात को तीन दुकानों में चोरी की घटना घटित हुई थी। जहां पूजा रेस्टोरेंट, प्रियदर्शी वैरायटी होम जनरल मर्चेन व इंडियन गैस एजेंसी में चोरों ने चोरी करते हुए 44 हजार कैश को पार कर दिया था।

लगातार चोरी की घटना से अब क्षेत्र के लोगों में दहशत है और पुलिस के गश्त पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

मामले में जांच की जा रही इस संबंध में घरघोड़ा थाना प्रभारी कुमार गौरव ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना मिलने के बाद मामले में CCTV फूटेज खंगाला जा रहा है। अभी कितने की चोरी हुई है स्पष्ट बता पाना मुश्किल है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *