Headlines

Rajasthan Monsoon Weak Phase July 11

जयपुर15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान के बीकानेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और फलोदी क्षेत्र में गुरुवार को मानसून की एंट्री हुई। लेकिन यह एंट्री कमजोर रही।

हनुमानगढ़ को छोड़कर शेष जिलों में मौसम साफ रहा। इधर, पूर्वी राजस्थान के अजमेर, बारां, करौली और धौलपुर में हल्की बारिश हुई। शुक्रवार को 6 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।

वहीं, मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि राज्य में अब मानसून की बारिश का दौर कमजोर पड़ गया है। 11 जून से मानसून के कमजोर फेज की शुरुआत होगी। राजस्थान में अब तक सामान्य से 13 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है।

सबसे पहले- राजस्थान में बारिश की स्थिति

अब- प्रदेश में मौसम से जुड़ी PHOTOS…

धौलपुर में गुरुवार को हुई तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

धौलपुर में गुरुवार को हुई तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सीकर में पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण कई गांवों के रास्तों में पानी भर गया है।

सीकर में पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण कई गांवों के रास्तों में पानी भर गया है।

ये शहर सबसे ज्यादा गर्म

मानसून के बड़े अपडेट्स

कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश: पिछले 24 घंटों में अजमेर के केकड़ी में 49MM, बारां के अंता में 28MM, करौली के सूरोठ में 24MM, चूरू के सिद्धमुख में 20MM, करौली के मासलपुर में 10MM और झुंझुनूं के पिलानी में 10MM बरसात दर्ज की गई। वहीं हनुमानगढ़, जालौर, भीलवाड़ा, दौसा, धौलपुर, झालावाड़, कोटा और सीकर में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई।

श्रीगंगानगर, चूरू समेत कई शहरों का पारा चढ़ा: बारिश का दौर कमजोर पड़ने और धूप निकलने से श्रीगंगानगर, चूरू, जयपुर, अलवर और चित्तौड़गढ़ समेत कई जिलों में तापमान बढ़ गया है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस श्रीगंगानगर में दर्ज किया गया।

आगे कैसा रहेगा मौसम…

राजस्थान के प्रमुख शहरों का मौसम

जयपुर: राजधानी में गुरुवार को दिनभर मौसम ज्यादातर साफ रहा। कुछ देर के लिए बादल छाए, लेकिन फिर धूप खिल गई। जयपुर में अधिकतम तापमान 1 डिग्री चढ़कर गुरुवार को 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

जयपुर में गुरुवार को दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली।

जयपुर में गुरुवार को दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली।

अलवर: जिले में गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहे। उमस बनी रही और बारिश नहीं हुई। इससे एक दिन पहले बुधवार को अलवर में अच्छी बारिश हुई थी, जहां रामगढ़ में सबसे अधिक करीब 60 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।

अलवर में गुरुवार को दिन में बादल छाने से तेज धूप से राहत मिली। आने वाले दिनों में उमस-गर्मी बढ़ने की आशंका है।

अलवर में गुरुवार को दिन में बादल छाने से तेज धूप से राहत मिली। आने वाले दिनों में उमस-गर्मी बढ़ने की आशंका है।

जोधपुर: दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार, यहां अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक रहा।

जोधपुर में पिछले दिनों हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई, जिससे जिले में गर्मी का असर भी कम रहा।

जोधपुर में पिछले दिनों हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई, जिससे जिले में गर्मी का असर भी कम रहा।

उदयपुर: मौसम विभाग के यलो अलर्ट के बावजूद गुरुवार को जिले में पूरे दिन बारिश नहीं हुई। सुबह कुछ समय तक आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन इसके बाद दिनभर मौसम साफ रहा और तेज धूप खिली रही, जिससे लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में उदयपुर में बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में उदयपुर में बारिश होने की संभावना जताई है।

सीकर: जिले में गुरुवार को दिनभर गर्मी का असर रहा। गुरुवार सुबह से ही तेज धूप खिली रही, हालांकि शाम को हल्के बादलों के बीच हवा चली। सीकर जिला मुख्यालय समेत आसपास के इलाकों में हल्के बादल छाए रहे, जिससे उमस रही। दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली। अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सीकर जिले में कहीं-कहीं बादल छाए रहे और हवा चली। दिनभर तेज धूप और उमस से परेशानी बढ़ गइ है।

सीकर जिले में कहीं-कहीं बादल छाए रहे और हवा चली। दिनभर तेज धूप और उमस से परेशानी बढ़ गइ है।

कोटा:दिनभर बादलों की आवाजाही के बीच लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। यहां अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार तापमान सामान्य बना हुआ है। हालांकि मानसून सक्रिय होने पर आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है।

कोटा में बादलों की आवाजाही बनी रही, लेकिन कहीं बारिश नहीं हुई। आने वाले तीन दिन में बारिश का अनुमान है।

कोटा में बादलों की आवाजाही बनी रही, लेकिन कहीं बारिश नहीं हुई। आने वाले तीन दिन में बारिश का अनुमान है।

अजमेर: गुरुवार सुबह हल्की हवा के कारण मौसम सामान्य रहा। लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि, बीच-बीच में तेज धूप निकलने से गर्मी भी महसूस हुई। अजमेर का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अजमेर में उमस का असर देखा गया, लेकिन पिछले दिनों हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई।

अजमेर में उमस का असर देखा गया, लेकिन पिछले दिनों हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *