Headlines

Rajasthan Weather Update | Monsoon Slows Down, Yellow Alert In Districts


राजस्थान में बुधवार को 10 जिलों में बारिश का अलर्ट है। बारिश का ये दौर अगले तीन दिन जारी रहेगा। वहीं, मंगलवार को प्रदेश के करौली, सवाई माधोपुर, कोटा, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सलूंबर, उदयपुर और सिरोही में हल्की बारिश हुई।

.

पिछले 24 घंटे में सिरोही, चित्तौड़गढ़, कोटा, झालावाड़, बारां, सलूंबर और बांसवाड़ा में 1 से 20 MM तक बारिश दर्ज की गई। प्रतापगढ़ के अरनोद में सबसे ज्यादा 21 MM बारिश हुई। वहीं, कोटा में 5.6, डूंगरपुर में 4, संगरिया में 3 और चित्तौड़गढ़ में 1 बारिश रिकॉर्ड हुई। प्रतापगढ़ में भी बारिश दर्ज की गई। उदयपुर के डबोक में बारिश ट्रेस हुई।

प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 39.8 डिग्री दर्ज किया गया। जैसलमेर और चूरू में 36.2, फलोदी में 36, पिलानी में 35.5 और बीकानेर में 35.8 डिग्री तापमान रहा। वहीं, माउंट आबू 23.9 डिग्री के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा।

ये जिले सबसे गर्म रहे

20 से 23 अगस्त तक भरतपुर-जयपुर संभाग में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान के भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में 20 से 23 अगस्त के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इस दौरान पूर्वी राजस्थान के शेष भागों में मानसून की गतिविधियां कमजोर रहने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर छुटपुट बारिश हो सकती है।

राजस्थान के प्रमुख जिलों का मौसम

जयपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री दर्ज हुआ। पूरे दिन मौसम साफ रहा। तेज धूप निकली। इस दौरान जयपुर में बारिश नहीं हुई।

जयपुर में मंगलवार को मौसम साफ रहा। तेज धूप निकली।

जयपुर में मंगलवार को मौसम साफ रहा। तेज धूप निकली।

सीकर में मंगलवार को दिनभर हवा चली। सुबह से ही बादलों की आवाजाही रही। इससे गर्मी कम रही। आने वाले दिनों में सीकर में मौसम ड्राई रहेगा। सीकर के फतेहपुर मौसम केंद्र पर मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.2 और न्यूनतम 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

सीकर में दिनभर हवा चली। साथ ही बादलों की आवाजाही रही।

सीकर में दिनभर हवा चली। साथ ही बादलों की आवाजाही रही।

अजमेर में मानसून की रफ्तार पिछले कुछ दिनों से धीमी पड़ गई है। बादलों की आवाजाही बनी हुई है, लेकिन बारिश नहीं होने से उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। मंगलवार को भी मौसम का मिजाज बदलता रहा। कभी बादल छाए तो कभी धूप निकली। अधिकतम तापमान 31.9 और न्यूनतम 23.6 डिग्री दर्ज किया गया।

अजमेर में बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई। इससे उमस बढ़ गई।

अजमेर में बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई। इससे उमस बढ़ गई।

उदयपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.9 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 29.9 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उदयपुर में मंगलवार सुबह से शाम तक बादल छाए रहे। दिन में कुछ समय धूप भी निकली।

उदयपुर में दिनभर बादल छाए रहे। कुछ देर के लिए धूप निकली।

उदयपुर में दिनभर बादल छाए रहे। कुछ देर के लिए धूप निकली।

कोटा में मंगलवार को बादल छाए रहे। दोपहर में हल्की धूप निकली। वहीं, पारा 1 डिग्री तक बढ़ गया। गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया। अधिकतम तापमान 32.7 और न्यूनतम 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने 19 से 21 अगस्त के बीच कोटा संभाग में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई है।

कोटा में सुबह बादल छाए, वहीं दिन में धूप निकली।

कोटा में सुबह बादल छाए, वहीं दिन में धूप निकली।

अलवर में मंगलवार को सुबह से मौसम सामान्य रहा। सुबह से ही तेज धूप खिली रही, जिससे गर्मी और उमस का असर दिखा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान आकाश में बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक भी हो सकती है। मंगलवार को अलवर में अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अलवर में सुबह से ही तेज धूप रही। लोग उमस से परेशान रहे।

अलवर में सुबह से ही तेज धूप रही। लोग उमस से परेशान रहे।

जोधपुर में मंगलवार को बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिन तक बारिश की संभावना नहीं जताई है।

जोधपुर में बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई।

जोधपुर में बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *