Headlines

Rajasthan Weather Update | Monsoon Weakens In Kota Udaipur Jodhpur


राजस्थान में सोमवार को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के एरिया में अच्छी बारिश हुई। श्रीगंगानगर, धौलपुर, जोधपुर, जालोर, जयपुर, करौली, अजमेर समेत कई जिलों में 1 से 2 इंच तक बरसात हुई।

.

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अभी प्रदेश के केवल 4 ही ऐसे जिले हैं, जहां अब तक मानसून की बारिश सामान्य या उससे थोड़ी ज्यादा हुई। आज से मानसून का कमजोर फेज में शुरू होगा। तीन दिन तेज बरसात का अलर्ट नहीं है।

भरतपुर, जयपुर, बीकानेर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

राजस्थान में बारिश की स्थिति

मानसून के बड़े अपडेट्स

केवल 5 जिलों में सामान्य या उससे ज्यादा बारिश: मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान में प्रदेश के केवल 4 ही ऐसे जिले हैं, जहां अब तक मानसून की बारिश सामान्य या उससे थोड़ी ज्यादा हुई। इसमें अजमेर, झुंझुनूं, प्रतापगढ़, सीकर, श्रीगंगानगर शामिल है। बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सिरोही, उदयपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, पाली ऐसे जिले है, जहां सामान्य की 75 फीसदी बरसात भी नहीं हुई।

पिछले 24 घंटे में कहां-कितनी बारिश: अजमेर के पास भिनाय में 37MM, रायपुर में 36, मसूदा में 29, करौली के टोडाभीम में 23, हिंडौन में 28, भीलवाड़ा के हुडला में 25, दौसा के सिकराय में 41, भरतपुर के जुरहरा में 43, नगर में 34, जालौर शहर में 25, जोधपुर के बालेसर में 42, अलवर के बहरोड़ में 33, कोटकासिम में 28, श्रीगंगानगर शहर में 62, मिर्जेवाला में 55, सादुलशहर में 50MM बरसात हुई।

आज से कमजोर होगा मानसून: मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- आज मानसून ट्रफ लाइन नॉर्थ (उत्तर) की तरफ शिफ्ट हो गई। राज्य के ऊपर बना लो-प्रेशर एरिया कमजोर होकर साइक्लोनिक सर्कुलेशन में तब्दील हो गया। इस कारण जोधपुर, उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में बारिश कम होगी। जबकि राज्य के उत्तरी व पूर्वी भागों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हो सकती है।

राजस्थान के मौसम की PHOTOS

जयपुर में सोमवार को अलग-अलग इलाकों में रुक-रुककर बारिश हुई। रिमझिम बारिश से गर्मी से भी राहत मिली।

जयपुर में सोमवार को अलग-अलग इलाकों में रुक-रुककर बारिश हुई। रिमझिम बारिश से गर्मी से भी राहत मिली।

बीकानेर में तेज बारिश के कारण सड़क पर पानी भर गया। इस साल अब तक काफी कम बारिश हुई।

बीकानेर में तेज बारिश के कारण सड़क पर पानी भर गया। इस साल अब तक काफी कम बारिश हुई।

ये जिले सबसे गर्म

बड़े शहरों में मौसम का हाल

जयपुर: राजधानी में दिनभर रुक-रुककर बारिश हुई। जयपुर कलेक्ट्री के आसपास करीब 7MM बरसात हुई। इसके अलावा नरैना में 27MM, सांभर में 20, दूदू, जोबनेर में 14-14, जालसू में 13, चौंमू, फुलेरा में 6-6, कालवाड़, किशनगढ़-रेनवाल में 4-4, बस्सी में 3 और मौजमाबाद, आमेर में 2-2MM पानी बरसा। जयपुर में कल दिन का अधिकतम तापमान गिरकर 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

जयपुर में सोमवार को हुई बारिश से मौसम बदल गया है। तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

जयपुर में सोमवार को हुई बारिश से मौसम बदल गया है। तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

कोटा: शहर में दिनभर बादल छाए रहे। लेकिन शाम तक बारिश नहीं हुई। धूप भी निकली। इससे मौसम में उतार चढ़ाव के चलते पारा भी 2 डिग्री तक बढ़ गया। गर्मी और उमस बढ़ गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री और न्यूनतम 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शाम साढ़े 5 बजे तक 0.8 एमएम बारिश दर्ज की गई।

कोटा में सोमवार को घने बादल छाए रहे। इससे गर्मी-उमस बढ़ गई।

कोटा में सोमवार को घने बादल छाए रहे। इससे गर्मी-उमस बढ़ गई।

अजमेर: सोमवार सुबह तेज बारिश हुई। इसके बाद दिनभर रिमझिम बारिश हुई। मौसम में ठंडक बनी रही। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अजमेर में सुबह बारिश के बाद दिनभर बादल छाए रहे। बीते कई दिनों से रुक-रककर बारिश का दौर जारी है।

अजमेर में सुबह बारिश के बाद दिनभर बादल छाए रहे। बीते कई दिनों से रुक-रककर बारिश का दौर जारी है।

उदयपुर: में सोमवार को दिनभर बादल छाए रहे। पर्यटन स्थलों पर टूरिस्ट की भीड़ रही। इस बीच उदयपुर में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकसिटी में आने वाले दिनों में तेज बारिश की संभावना है।

उदयपुर में दिनभर बादल छाए रहे। दिनभर मौसम सुहावना बना रहा।

उदयपुर में दिनभर बादल छाए रहे। दिनभर मौसम सुहावना बना रहा।

अलवर: सोमवार सुबह आसमान में बादल छाए रहने से मौसम सुहावना रहा। लेकिन दोपहर बाद धूप निकलने के साथ उमस बढ़ गई। अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम के समय एक बार फिर बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई।

अलवर में सुबह आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन धूप निकलने के साथ उमस बढ़ गई।

अलवर में सुबह आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन धूप निकलने के साथ उमस बढ़ गई।

जोधपुर: अगले तीन दिनों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार सुबह भी बादल छाए रहे। हालांकि शहर में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। दोपहर बाद आसामन रहा। तापमान भी 34 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

जोधपुर शहर के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हुई। आने वाले दिनों में तेज बारिश का अलर्ट है।

जोधपुर शहर के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हुई। आने वाले दिनों में तेज बारिश का अलर्ट है।

सीकर: करीब आधा घंटे तक सीकर के विभिन्‍न इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हुई। सीकर समेत नेछवा, धोद, दादिया और पिपराली आदि इलाकों में अच्छी बारिश हुई। सीकर में 5 अगस्त तक बारिश का अनुमान है। सीकर में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री दर्ज किया गया।

सीकर में सोमवार को करीब आधा घंटे तेज बारिश हुई। इस साल शेखावाटी के जिलों में मानसून कमजोर रहा है।

सीकर में सोमवार को करीब आधा घंटे तेज बारिश हुई। इस साल शेखावाटी के जिलों में मानसून कमजोर रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *