उत्तर प्रदेश विधानसभा पहुंचने पर हरियाणा विधानसभा कमेटी का स्वागत करते हुए।
रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने हरियाणा विधानसभा की शिक्षा समिति ने उत्तर- प्रदेश विधानसभा का दौरा किया। दोनों राज्यों ने अपने-अपने प्रदेश की शिक्षा और मेडिकल एजुकेशन को लेकर विचारों का आदान- प्रदान किया। जिसमें शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए अच्
.
एक-दूसरे के बेहतर मॉडल अपनाने का आह्वान
विधायक ने बताया कि बैठक में हरियाणा और उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी शिक्षा नीतियों, योजनाओं और नवाचारों को साझा। उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारियों ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। इसमें स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, मेडिकल एवं इंजीनियरिंग संस्थानों की संख्या, विभिन्न पाठ्यक्रमों में उपलब्ध सीटों, शिक्षा की गुणवत्ता, डिजिटल शिक्षण प्रणाली तथा शिक्षा सुधारों पर विस्तार से चर्चा हुई।
जिसका उद्देश्य दोनों राज्यों की शिक्षा प्रणालियों का तुलनात्मक अध्ययन करना, एक-दूसरे के श्रेष्ठ अनुभवों से सीखना तथा विद्यार्थियों के हित में बेहतर नीतियों को बढ़ावा देना रहा। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के संवाद से दोनों राज्यों की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायता मिलेगी।

शिक्षा और मेडिकल शिक्षा पर चर्चा करते कमेटी के सदस्य और अधिकारी।
दोनों राज्यों की तरफ से दिया गया प्रस्तुतीकरण
उन्होंने बताया कि आज उत्तर प्रदेश विधानसभा में शिक्षा व्यवस्था के अध्ययन एवं अनुभव साझा करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारियों ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। बैठक में विधायक बलराम दांगी, विधायक शीशपाल सिंह, बिजेंद्र डहीना तथा विधानसभा के अधिकारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश सरकार एवं विधानसभा की ओर से मोहम्मद मसूद (एडवाइजर), पार्थ सारथी सेन (अपर मुख्य सचिव, शिक्षा), मोनिका रानी (निदेशक, स्कूल शिक्षा), कैप्टन मनीष रॉय, निधि श्रीवास्तव (स्पेशल सेक्रेटरी, शिक्षा) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश विधानसभा में कमेटी के सदस्य।
