Headlines

Rewari Restaurant Vandalism Case | CCTV Footage Shows Assault & Chaos


रेवाडी3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
सीसीटीवी फुटेज में मारपीट करते दिखाई देते युवक। - Dainik Bhaskar

सीसीटीवी फुटेज में मारपीट करते दिखाई देते युवक।

रेवाड़ी में समोसे को लेकर कहासुनी के बाद ग्राहक ने रेस्टोरेंट मालिक पीट दिया। ऑर्डर दिए 20 मिनट ही हुए थे कि ग्राहक ने हंगामा करते हुए पहले रेस्टोरेंट मालिक से बहस की और फिर अपने साथी बुलाकर मारपीट शुरू कर दी।

घटना नारनौल नेशनल हाईवे-11 स्थित कुंड बैरियर के पास के न्यू बीकानेरी रेस्टारेंट की है। विवाद तब शुरू होता है जब गांव का एक व्यक्ति समोसे का ऑर्डर देता है। रेस्टोरेंट में ग्राहकों की भीड़ अधिक थी। रेस्टोरेंट मालिक ने डिलीवरी में कुछ समय लगने की बात कही।

इसके बाद समय ज्यादा लगने पर व्यक्ति भड़क गया और अपने साथी बुलाकर रेस्टोरेंट मालिक के बाल पकड़कर पीटने लगा। बीच बचाव करने आए कर्मचारियों से भी मारपीट कर दी। आरोप है कि युवकों ने रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ भी की। पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।

रेस्टोरेंट मालिक के भाई को पकड़कर उससे मारपीट करता ग्राहक। समोसे देने में 20 मिनट की देरी हुई थी।

रेस्टोरेंट मालिक के भाई को पकड़कर उससे मारपीट करता ग्राहक। समोसे देने में 20 मिनट की देरी हुई थी।

समोसे के ऑर्डर को लेकर हुआ विवाद

गुरुग्राम जिले के तलपुरी गांव निवासी रेस्टोरेंट मालिक जतिन (28) ने बताया कि वो कुंड बैरियर पर रेस्टोरेंट चलाते हैं। 6 सितंबर शाम करीब 5 बजे एक व्यक्ति समोसे का ऑर्डर देने आया था। छोटे भाई अमन ने होम डिलीवरी की सुविधा नहीं होने की बात बताई, फिर भी ऑर्डर पैक करने की बात कही गई। करीब 20 मिनट बाद ग्राहक रेस्टोरेंट पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद वो चला गया।

रात में साथियों के साथ पहुंचकर मारपीट

जतिन के अनुसार रात करीब 8 बजे ग्राहक अपने साथियों के साथ दोबारा रेस्टोरेंट पहुंचा और अमन से मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए कर्मचारी के साथ भी मारपीट की गई। कुछ देर बाद जतिन भी मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। जतिन और अमन दोनों रेवाड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती हैं।

मारपीट के बाद रेस्टोरेंट में तोड़फोड़

आरोप है कि मारपीट करने के बाद व्यक्ति ने रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की। रेस्टोरेंट में लगे CCTV कैमरों में युवकों की मारपीट और तोड़फोड़ की पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई।

रेस्टोरेंट न्यू बीकानेरी जहां आरोपियों ने संचालक को बुरी तरह पीटा।

रेस्टोरेंट न्यू बीकानेरी जहां आरोपियों ने संचालक को बुरी तरह पीटा।

पुलिस में दी शिकायत

घटना के बाद संचालक ने पुलिस को सूचना दी और शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संचालक का आरोप है कि घटना को 3 दिन बीतने के बावजूद पुलिस ने अभी तक केस दर्ज नहीं किया है।

संचालक ने पुलिस से CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ मामला दर्ज करने और कार्रवाई करने की मांग की है।

उधर, कुंड चौकी इंचार्ज एसआई सुमित कुमार का कहना है कि उनके पास इस बारे में शिकायत आई थी। मामले में आरोपियों की पहचान की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *