Headlines

Rohtak News: Dharmendra Hooda Statement On Social Media Gambling Campaign


रोहतक के गांव खिड़वाली निवासी धर्मेंद्र हुड्‌डा, सोशल मीडिया पर सपना चौधरी को लेकर बोलते हुए।

रोहतक के गांव खिड़वाली निवासी धर्मेंद्र हुड्डा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालकर कहा कि सट्टे को लेकर चलाई मुहिम काम आई और आज कोई सट्टे का प्रमोशन नहीं कर रहा। हरियाणा के जो बड़े-बड़े लोग थे, उन्होंने अपने चैनल डिलीट कर दिए, चैनल हट दिए, केवल भाईचारे मे

.

धर्मेंद्र हुड्डा ने कहा कि जो सोशल मीडिया पर गंदगी फैल रही है, उसको लेकर भी मुहिम चला रखी है। 350 लिंक की लिस्ट बनाई थी, जिसमें से 250 लिंक बंद को चुके है। पहले कुछ महिलाओं ने कहा कि हम बंद नहीं करेंगे, लेकिन बाद में वह भी मान गई। आज सोशल मीडिया पर फैलने वाली गंदगी से हरियाणा के लोग किनारा कर रहे है।

सोशल मीडिया पर बोलते हुए धर्मेंद्र हुड्‌डा।

सोशल मीडिया पर बोलते हुए धर्मेंद्र हुड्‌डा।

डिजीटल देवियों की राजमाता को मांगनी चाहिए माफी धर्मेंद्र हुड्डा ने सपना चौधरी को डिजीटल आर व डिजीटल देवियों की राजमाता कहते हुए कहा कि सपना को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाीहिए। सपना बोल रही है कि मानहानि का केस करूंगी, भले ही केस करे, वह केस से नहीं डरता। हरियाणा में अश्लील डांस सपना चौधरी लेकर आई थी, जिसके कारण युवा भी बर्बाद होने लगे थे।

हरियाणा के प्रधानों की गलती धर्मेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा के सरपंचों व प्रधानों की गलती है कि वो सपना को बुलाते है। इसके कारण अश्लीलता बढ़ी। आज लोग गांव के गांव में शादी करने लगे, अपने परिवार की बहन बेटियों से शादी करने। धर्मेंद्र ने कहा कि वह किसी को धमकी नहीं देते, प्यार से समझाते हैं और लोग मान रहे है।

जिन्होंने खापों की पगड़ी को उछाला, आज उसकी बात मानी धर्मेंद्र हुड्डा ने कहा कि रिया बाल्याण के लिए यूपी की बाल्याण खाप हुई। प्रिया पूनिया के लिए पूनिया खाप की पंचायत हुई। दोनों खापों ने अपनी पगड़ी तक नीचे रख दी थी, लेकिन दोनों में से कोई भी नहीं मानी। जब उन्होंने दोनों से बात की तो प्यार से ही दोनों मान गई। अब उनकी मुहिम को खाप भी समर्थन कर रही है।

हरियाणा से गंदगी साफ करके रहूंगा धर्मेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा से सट्टा व सोशल मीडिया की गंदगी को हटाकर रहेंगे। जो लोग जिस तरीके से समझेंगे, उन्हें उसी तरीके से समझाया जाएगा। रोहतक, झज्जर व सोनीपत के कुछ लोग है, जिन्हें अच्छी चीजें हजम नहीं होती, उन्हें भी समझाया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *