![]()
सलूंबर में आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) मुहम्मद जुनेद पी पी ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वीसी कक्ष में विभिन्न चुनावी प्रकोष्ठों के प्रभारी और सह
.
बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकोष्ठ अपने निर्धारित दायित्वों का समय पर निर्वहन करे और आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनाए। उन्होंने अधिकारियों से हर स्तर पर जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करने पर जोर दिया।
मतदान केंद्रों के निरीक्षण और प्रशिक्षण को दी प्राथमिकता
जुनेद पी पी ने मतदान केंद्रों के भौतिक निरीक्षण, आवश्यक आधारभूत सुविधाओं में सुधार और अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रशिक्षण कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां तय समय सीमा के भीतर पूरी हों, ताकि चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।
चुनावी व्यवस्थाओं के सभी प्रमुख प्रकोष्ठों की हुई समीक्षा
बैठक में चुनाव संचालन, निर्वाचन अनुभाग, लेखा, मतदान केंद्र, न्याय एवं कानून व्यवस्था, मतदान दल गठन, आदर्श आचार संहिता, रूट चार्ट, यातायात, वेयरहाउस, प्रशिक्षण, चुनाव सामग्री भंडारण, रसद, मीडिया, कंप्यूटर व्यवस्था और सामान्य प्रशासन सहित विभिन्न प्रकोष्ठों की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश भी दिए गए।
बेहतर समन्वय के साथ काम करने पर दिया जोर
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रभारी अधिकारियों से कहा कि वे अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर समयबद्ध तरीके से कार्य करें। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के सामूहिक प्रयास से ही नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनाव-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सकेगा।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. दिनेश राय सापेला सहित सभी चुनावी प्रकोष्ठों के प्रभारी और सहायक प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।
