Headlines

इंदौर जिला कोर्ट परिसर में पकड़ाया फर्जी वकील:कोर्ट रूम के बाहर काले कोट-पैंट में आया नजर; पूछताछ में कहा- मैं सिर्फ आठवीं पास हूं




इंदौर जिला न्यायालय परिसर में सोमवार को एक फर्जी वकील पकड़ाया है। वह वकीलों की वेशभूषा में कोर्ट परिसर में घूम रहा था। संदेह होने पर उससे पूछताछ की गई तो पता चला कि वह न तो वकील है और न ही विधि का छात्र। वह केवल आठवीं पास निकला है। इसके बाद बार एसोसिएशन ने उसे एमजी रोड पुलिस के हवाले कर कार्रवाई की मांग की है। बार एसोसिएशन के अनुसार, सोमवार को कार्यकारिणी सदस्य न्यायालय परिसर में निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान कोर्ट रूम क्रमांक 45 के बाहर एक युवक वकीलों की ड्रेस में दिखाई दिया। पूछताछ में उसने अपना नाम धर्मेंद्र पिता रमेश राठौर बताया और कहा कि वह एक अधिवक्ता के कार्यालय से जुड़ा हुआ है। जब उससे एलएलबी की डिग्री और बार काउंसिल से संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। आगे पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह न तो कानून का विद्यार्थी है और न ही उसके पास एलएलबी की डिग्री है। उसने अपनी शैक्षणिक योग्यता केवल आठवीं पास बताई। बता दें, हाल ही में एक महिला को भी इसी तरह वकीलों की वेशभूषा में पकड़ा गया था। सोशल मीडिया प्रोफाइल भी जांची
बार एसोसिएशन ने उसकी फेसबुक और इंस्टाग्राम प्रोफाइल भी जांची, जिसमें वह वकीलों की वेशभूषा में फोटो पोस्ट किए हुए मिला। इसके बाद इंदौर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पाल और सचिव धर्मेंद्र गुर्जर ने एमजी रोड थाना पुलिस को सूचना देकर आरोपी को उनके सुपुर्द कर दिया। साथ ही उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए लिखित शिकायत भी दी गई। विशेष अभियान चलाया जा रहा है
एमजी रोड थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बार एसोसिएशन के सचिव धर्मेंद्र गुर्जर ने बताया कि जिला न्यायालय में फर्जी वकीलों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कुछ दिन पहले भी एक महिला को फर्जी वकील के रूप में पकड़ा था, जिसके खिलाफ भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। उस मामले की जांच भी जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *