Headlines

Samrala Purse Snatching | CCTV Footage Shows Bike-Borne Robbers


लुधियाना के कस्बा समराला में बुजुर्ग महिला का पर्स झपटकर भागता बाइक सवार लुटेरे।

लुधियाना के कस्बा समराला की पुरानी सब्जी मंडी के पास एक बुजुर्ग महिला से पर्स झपटने की वारदात सामने आई है। अपनी बेटी के घर संधारा देने आई महिला बाजार से उसके लिए चूड़ियां, बिस्कुट और अन्य सामान खरीदकर लौट रही थी।

.

इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार एक युवक और युवती उसका पर्स और सामान का लिफाफा झपटकर फरार हो गए। महिला ने लुटेरों का पीछा भी किया लेकिन वह फरार हो गए। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

पीड़िता हरजीत कौर ने बताया कि वह अपनी बेटी के घर समराला आई हुई थीं। बेटी के लिए वह बाजार से चूड़ियां, बिस्कुट और अन्य जरूरी सामान खरीदने निकली थीं। हालांकि बेटी ने उन्हें बाजार जाने से मना किया था, लेकिन वह उसके लिए सामान लेकर जाना चाहती थीं।

पीड़ित हरजीत कौर जानकारी देती हुई।

पीड़ित हरजीत कौर जानकारी देती हुई।

पर्स में थे नकदी के साथ जरूरी दस्तावेज हरजीत कौर ने बताया कि उनके पर्स में 7,000 रुपये नकद थे। इनमें से 5,000 रुपये कमेटी में जमा कराने थे, जबकि शेष राशि से वह बेटी के लिए सामान खरीद रही थीं। शनिवार शाम करीब 5:29 बजे जब वह पुरानी सब्जी मंडी के बाहर पहुंचीं तो मोटरसाइकिल पर आए एक युवक और एक युवती ने उनके हाथ से पर्स और सामान का लिफाफा झपट लिया।

उन्होंने बताया कि बदमाश कुछ दूरी पर बिस्कुट वाला लिफाफा फेंककर खन्ना रोड की ओर फरार हो गए, जबकि पर्स अपने साथ ले गए। पर्स में नकदी के अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक और सैलरी स्लिप समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी थे।

लोगों ने पीछा किया, लेकिन आरोपी भाग निकले घटना के बाद बुजुर्ग महिला ने शोर मचाकर लोगों से मदद की गुहार लगाई। आसपास मौजूद लोगों ने दो-तीन मोटरसाइकिलों पर आरोपियों का पीछा भी किया, लेकिन वे तेज रफ्तार से भागने में सफल रहे।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पीड़िता के परिजन इंद्रमोहन ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है, जिसमें संदिग्ध दिखाई दिए हैं। घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है और आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई है।

घटना के बाद परिवार सदमे में है। मेहनत की कमाई और जरूरी दस्तावेज छिन जाने से बुजुर्ग महिला बेहद परेशान हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने शहर में बढ़ रही लूटपाट की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस से गश्त बढ़ाने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *