Headlines

SDM ने पैगंबर मोहम्मद जुलूस मार्गों का इंस्पेक्शन किया:सड़क मरम्मत, जलजमाव हटाने के निर्देश; त्योहारों को लेकर शांति समिति की मीटिंग




कैमूर में पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन (ईद-ए-मिलादुन्नबी) के अवसर पर मोहनिया में निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी की प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। मोहनिया की एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी और डीएसपी ने पुलिस बल के साथ जुलूस के निर्धारित मार्गों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, एसडीएम ने जुलूस के रास्तों पर जलजमाव और खराब सड़कों का जायजा लिया। उन्होंने नेशनल हाईवे अथॉरिटी (NHAI) और स्थानीय नगर पंचायत को तत्काल निर्देश दिए कि जुलूस मार्ग में जहां भी पानी जमा है या सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, उन्हें तुरंत ठीक किया जाए। इंस्पेक्शन के बाद रूट चार्ट तैयार होगा इसका उद्देश्य पर्व के दौरान किसी भी बाधा को रोकना है। एसडीएम ने बताया कि जुलूस के दौरान यातायात को सुगम बनाने के लिए दक्षिणी लेन से वाहनों के आवागमन (वन-वे व्यवस्था) पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन के साथ पूरे रूट का पैदल मार्च किया जा रहा है। निरीक्षण पूरा होने के बाद एक व्यापक रूट चार्ट तैयार होगा। इस रूट चार्ट के आधार पर सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है। कैमूर में आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए अनुमंडल प्रशासन अलर्ट है। त्योहारों को भाईचारे के साथ मनाने की अपील ईद-ए-मिलाद-उन-नबी, रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मद्देनजर अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) ने सभी समुदायों से त्योहारों को पारंपरिक उल्लास, आपसी सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) ने विधि-व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर सभी संवेदनशील स्थलों, मुख्य चौराहों और जुलूस मार्गों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। पुलिस गश्ती दल भी 24 घंटे अलर्ट रहेगा। प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक, असत्यापित या भड़काऊ सामग्री पोस्ट करने वालों पर साइबर सेल कड़ी निगरानी रख रहा है। अफवाह फैलाकर शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद और संबंधित विभागों को पर्व के दौरान निर्बाध बिजली, पेयजल, साफ-सफाई और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाने या प्रशासनिक नियंत्रण कक्ष को दें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *