Headlines

स्पीकर संधवां ने माना- हम नशा खत्म नहीं कर पाए:फरीदकोट में बोले- नशेड़ियों के जमानतदारों के नाम चौक में बोर्ड पर लिखवाएंगे




फरीदकोट के कोटकपूरा में एक सभा के दौरान पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपनी अधिकांश गारंटियां पूरी की हैं, लेकिन नशा खत्म करने की गारंटी को हम फिलहाल पूरा नहीं कर सके है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में सरकार के साथ-साथ समाज के सहयोग की भी जरूरत है। स्पीकर संधवां ने नशे के मामलों में परिवारों की भूमिका और आरोपियों की जमानत करवाने वाले लोगों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब किसी नशा करने वाले व्यक्ति को पुलिस गिरफ्तार करती है तो सबसे पहले उसका परिवार आगे आकर कहता है कि वह केवल खुद नशा करता है। इसके बाद कुछ लोग उसकी जमानत करवाकर अप्रत्यक्ष रूप से उसके अपराध को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि वह जमानत देने वाले लोगों के खिलाफ फिलहाल कुछ नहीं कर सकते, लेकिन जरूरत महसूस हुई तो नशा बेचने वालों की जमानत करवाने वाले लोगों के नाम सार्वजनिक किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के नाम चौक में बोर्ड लगाकर प्रदर्शित करने तक का कदम उठाया जा सकता है। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के पार्षद व पंच सरपंच से लेकर मुख्यमंत्री तक कोई भी नशा तस्करों की मदद नहीं करता। लोगों को सरकार का सहयोग करना चाहिए-स्पीकर स्पीकर संधवां ने कहा कि पंजाबी बहादुर कौम है और उसने बड़े से बड़े काम करके दिखाए हैं। पंजाब को नशे की समस्या से भी बाहर निकाला जा सकता है, लेकिन इसके लिए लोगों को सरकार और प्रशासन का सहयोग करना होगा। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए उन्हें धर्म और खेलों से जोड़ें। उन्होंने कहा कि बच्चों को सकारात्मक गतिविधियों में व्यस्त रखकर उन्हें नशे जैसी बुराई से बचाया जा सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *