Headlines

Sun transit in cancer, surya karka rashi me, horoscope 2026, astrology prediction 2026


4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सूर्य मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में आ गया है। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहते हैं। कुछ हिन्दी पंचांग में कर्क संक्रांति की तारीख 16 जुलाई और कुछ में 17 जुलाई बताई गई है। अब यह ग्रह 17 अगस्त तक कर्क राशि में ही रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को मान-सम्मान और आरोग्य का कारक ग्रह माना गया है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, कर्क एक जल तत्व की राशि है और इसके स्वामी चंद्रमा हैं, जो सूर्य का मित्र ग्रह है। मित्र की राशि में सूर्य का यह गोचर सभी 12 राशियों के लोगों के जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन ला सकता है। जानिए सभी 12 राशियों के लिए सूर्य का कैसा असर रहने वाला है…

इस राशि के लोगों के लिए सूर्य का यह गोचर चतुर्थ भाव में है। इससे पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल हो सकती है। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होगी, हालांकि कार्यक्षेत्र में आपको पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान मिल सकता है। वाहन या संपत्ति खरीदने के योग भी बनेंगे।

  • वृषभ राशि

इन लोगों के लिए सूर्य तृतीय भाव में है। यह ग्रह आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि करेगा। इस समय आपके लिए यात्राएं लाभप्रद साबित होंगी, भाई-बहनों के साथ संबंधों में सुधार होगा और आपके अटके हुए सरकारी काम आसानी से पूरे होंगे।

  • मिथुन राशि

इन लोगों के लिए सूर्य द्वितीय भाव में है, इससे आपको आर्थिक मामलों में संभलकर रहने की जरूरत है। वाणी में थोड़ी कठोरता आ सकती है, जिससे परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है, बोलते समय सतर्क रहना होगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में अचानक कोई निर्णय हो सकता है।

  • कर्क राशि

इस राशि में सूर्य है। सूर्य की यह स्थिति व्यक्तित्व में एक नया निखार लाएगी। इस दौरान मान-सम्मान मिलेगा और सामाजिक दायरा बढ़ेगा। साथ ही, आपके स्वभाव में थोड़ा अहंकार और गुस्सा भी आ सकता है, इसलिए वैवाहिक जीवन में थोड़ी सावधानी बरतने की सलाह है।

  • सिंह राशि

इस राशि के लिए सूर्य द्वादश भाव में है, इसके प्रभाव से खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है। जो लोग विदेश यात्रा या विदेशी व्यापार से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय बेहद अनुकूल रहेगा, लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य और कोर्ट-कचहरी के मामलों को लेकर सतर्क रहना होगा।

  • कन्या राशि

इस राशि के लिए सूर्य एकादश भाव में है, जो बेहद शुभ और फलदायी है। इस समय में आय के नए स्रोत बनेंगे, पुराने निवेशों से बड़ा लाभ मिलेगा और समाज के प्रभावशाली लोगों से संबंध मजबूत होंगे, जो भविष्य में काम आएंगे।

  • तुला राशि

इन लोगों के लिए सूर्य दशम भाव में है, इस कारण करियर में बड़ी सफलता के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है, सरकारी क्षेत्र से बड़ा लाभ होगा और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

  • वृश्चिक राशि

इस राशि के लिए सूर्य का गोचर नवम भाव में है, जिससे इन लोगों का झुकाव धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र की ओर रहेगा। इस दौरान भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा, लंबी दूरी की यात्राएं सुखद रहेंगी। पिता या पितातुल्य व्यक्ति के मार्गदर्शन से जीवन की कई मुश्किलें हल हो जाएंगी।

इन जातकों के लिए सूर्य अष्टम भाव में है, इस कारण आपको सेहत के मामले में बेहद सावधान रहने की जरूरत है। अचानक से कुछ अड़चनें या गुप्त चिंताएं सामने आ सकती हैं, हालांकि शोध कार्यों और गूढ़ रहस्यों में रुचि रखने वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा, लेकिन किसी भी बड़े निवेश से अभी श्रेष्ठ रहेगा।

सूर्य सप्तम भाव में है, इस कारण जीवन साथी से वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं। इस समय आपको अपने अहंकार को छोड़ कर रिश्तों में तालमेल बिठाना होगा, साथ ही साझेदारी के व्यवसाय में कोई भी नया सौदा करने से पहले दस्तावेजों को अच्छी तरह से जांच लेना समझदारी होगी।

  • कुंभ राशि

इन लोगों के लिए सूर्य छठे भाव में है, जो राहत देने वाला रहेगा। इस दौरान आपके गुप्त शत्रु और विरोधी परास्त होंगे, कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको विजय मिलेगी और यदि आप किसी पुरानी बीमारी से परेशान हैं, तो उसमें भी सुधार होगा।

सूर्य पंचम भाव में है, जिससे छात्रों को पढ़ाई में मन लगाने के लिए थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंताएं हो सकती हैं, लेकिन जो लोग कला, लेखन या रचनात्मक कार्यों से जुड़े हैं, उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के बेहतर अवसर मिलेंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *