Headlines

Udaipur Himmat Singh Murder Case: 2 More Arrested


उदयपुर में करीब 15 दिन पहले अपहरण कर एक युवक की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को और गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलकर फरार चल रहे थे। पुलिस ने साइबर सेल और मुखबिर तंत्र की मदद से इन्हें पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी नारायणलाल औ

.

बता दें कि सुखेर थाना क्षेत्र में 26 जून को मावली निवासी हिम्मत सिंह सोलंकी (45) का कुछ बदमाशों ने अपहरण किया था। फिर सुनसान जगह ले जाकर हिम्मत सिंह की हत्या कर दी थी। इसके बाद परिजनों सहित करणी सेना हत्या को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था।

बदमाशों ने लाठियों और पत्थरों से कार के कांच तोड़ दिए थे। हिम्मत सिंह को पीटा था।

बदमाशों ने लाठियों और पत्थरों से कार के कांच तोड़ दिए थे। हिम्मत सिंह को पीटा था।

पिकअप में पटककर ले गए और बेरहमी से पीटा

जानकारी के अनुसार- मावली निवासी हिम्मत सिंह 26 जून को कार से कैलाशपुरी गए थे। सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करके हिम्मत सिंह एक महिला का इंतजार कर रहे थे। करीब 10 मिनट बाद बिना नंबर की सफेद पिकअप आई और उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। पिकअप में से 7 से 8 बदमाश उतरे।

बदमाश ने लाठियों और पत्थरों से कार के कांच तोड़ दिए और हिम्मत सिंह को लाठियों से बेरहमी से पीटा। फिर पिकअप में पटककर अपहरण कर ले गए थे। इसके बाद हिम्मत सिंह की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। बाद में पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। पुलिस को भीलों का बेदला के पास की पहाड़ियों पर हिम्मत सिंह का शव पड़ा मिला था।

मृतक हिम्मत सिंह

मृतक हिम्मत सिंह

यह खबर भी पढ़ें…

उदयपुर में प्रेम प्रसंग में युवक का अपहरण, हत्या:महिला से मिलने गए थे; पहाड़ी पर मिला शव; पुलिस ने महिला सहित 4 को किया डिटेन

उदयपुर में प्रेम प्रसंग के चलते एक व्यक्ति की अपहरण कर हत्या कर दी गई। सुखेर थाना क्षेत्र में 26 जून को मावली निवासी हिम्मत सिंह सोलंकी (45) महिला मित्र का कैलाशपुरी में इंतजार कर रहे थे। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *