Headlines

UPSSSC Exam Cheating Case | Azamgarh Police Arrest Third Accused



आजमगढ़ में एक और आरोपी गिरफ्तार।

आजमगढ़ के शिवली नेशनल इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक सहायक ग्रुप सी की रविवार 9 अगस्त को लिखित परीक्षा में हियरिंग डिवाइस के साथ वाराणसी के रहने वाले एक छात्र को रंगे हाथ पकड़ा गया है। आरोपी छात्र के विरुद्ध आजमगढ़ शहर

.

6 लाख में हुआ था सौदा मामले की विवेचना कर रहे सब इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस की विवेचना के दौरान इस मामले में कुश पटेल का नाम सामने आया। इसके बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। आरोपी को वाराणसी में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसके मित्र आनंद पटेल एवं कुश पटेल, निवासीगण जनपद वाराणसी के साथ मिलकर परीक्षा में अभ्यर्थियों को पास कराने की व्यवस्था करने वाले व्यक्तियों से सम्पर्क किया गया था। अभियुक्त के अनुसार UPSSSC प्राविधिक मुख्य परीक्षा में आलोक पटेल को पास कराने के लिए 6 लाख में सौदा तय हुआ था। परीक्षा में नकल कराने के लिए आलोक पटेल को एक हियरिंग/ईयर डिवाइस तथा एक ब्लूटूथ डिवाइस उपलब्ध कराई गई थी। उक्त उपकरणों के प्रयोग की विधि भी बताई गई थी। डिवाइस उपलब्ध कराने के एवज में ₹15,000/- एडवांस धनराशि लिए जाने की बात भी अभियुक्त द्वारा बताई गई। अभियुक्त के अनुसार परीक्षा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से अभ्यर्थी को बाहर से प्रश्नों के उत्तर उपलब्ध कराने की योजना थी। परीक्षा के दौरान आलोक पटेल के पकड़े जाने के बाद गिरोह के अन्य सदस्यों की भूमिका भी विवेचना में प्रकाश में आई है। पुलिस इस मामले में छानबीन में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *