जयपुर17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

जयपुर के रहने वाले थियेटर आर्टिस्ट और कॉमेडियन वैभव माथुर ने मुंबई से ‘भास्कर समाधान’ पर अपने फैंस के लिए एक वीडियो मैसेज शेयर किया है। उन्होंने दैनिक भास्कर एप के ‘भास्कर समाधान’ को एक सार्थक पहल बताया है। वीडियो में वैभव ने कहा कि यह पहल प्रशासन और पब्लिक के बीच की दूरी को कम करने वाला ऐसा फ्लाईओवर है जहां आम आदमी की रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं के समाधान चुटकियों में मिल जाते हैं। उन्होंने कहा कि ‘भास्कर समाधान’ लोगों को उनकी बात रखने का साझा मंच देता है, जहां गुड गवर्नेंस और जागरुक नागरिक मिलकर बदलाव लाने का काम कर रहे हैं।

मुंबई से वैभव का मैसेज–‘भास्कर समाधान’ बदल रहा है समस्याओं के समाधान का तरीका
वीडियो शेयर कर उन्होंने लोगों को ‘भास्कर समाधान’ से जुड़ने की अपील की है। गौरतलब है कि भास्कर की यह पहल बिजली, सड़क, पानी, सफाई और कचरे जैसी जन समस्याओं के समाधान में प्रशासन का हाथ बंटाने का काम कर रही है। इस पहल में आमजन केवल समस्या पोस्ट करने तकसीमित नहीं है बल्कि संबंधित विभाग से सीधे सवाल कर सकता है।
जामडोली में बिजली, पानी और ट्रांसपोर्टेशन का हो समाधान
वैभव ने कहा कि वो जयपुर के जामडोली में उनका घर आज भी है। ‘भास्कर समाधान’ के जरिये वह जामडोली की तीन प्रमुख जनसमस्या बिजली, पानी और ट्रांसपोर्टेशन प्रशासन तक पहुंचाना चाहेंगे। उनका कहना है कि 22 साल पहले जब वो जयपुर से मुंबई गए थे तब भी यही समस्याएं थीं। हालांकि अब हालात बदले हैं लेकिन अब भी इनमें सुधार की काफी गुंजाइश है। ‘भास्कर समाधान’ से अब लोगों को अपनी बात प्रशासन के सामने रखना पहले के मुकाबले बहुत आसान हो गया है। राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्र में आज भी बिजली कटौती एक बड़ी सिविक समस्या है। भास्कर समाधान के जरिये मैं प्रशासन से यही कहना चाहूंगा कि हमारे गांवों को पर्याप्त बिजली मिले ताकि वो भी दुनिया के साथ कदम मिलाकर चल सकें। इस अनोखी पहल से दैनिक भास्कर एप बहुत सकारात्मक बदलाव लाने का काम कर रहा है।

वैभव ने अपने गृह क्षेत्र जामडोली की बिजली, पानी और ट्रांसपोर्टेशन से जुड़ी समस्याओं का भी जिक्र किया।
‘भास्कर समाधान’ पर बताएं अपनी समस्या
वीडियो में वैभव कहते हैं, ‘मैं आज आपके साथ कुछ अच्छा शेयर करना चाहता हूं। दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ आपके लिए एक ऐसा मंच लाया है जो प्रशासन और आमजन के बीच सेतु यानी पुल का काम कर रहा है। जहां आपकी समस्या का प्रशासन के सहयोग से समाधान किया जा रहा है। अगर आप भी अपने गांव, मोहल्ले, वार्ड की समस्या से परेशान हैं तो मोबाइल उठाइये और भास्कर समाधान पर फोटो–वीडियो के साथ अपनी समस्या पोस्ट कर दीजिये। प्रशासन की मदद से जल्द ही आपकी समस्या का समाधान करवाया जाएगा।’ वैभव का कहना है कि जयपुर से होने के कारण उन्हें इस पहल से जुड़कर बहुत अच्छा लग रहा है। वह आम राजस्थानी के दिल की बात प्रशासन तक पहुंचाने के लिए इस पहल का हिस्सा बने हैं। यह भास्कर के सामाजिक सरोकारों के प्रति उनका समर्पण भी दिखाता है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती आज भी बड़ी समस्या है, जिस पर प्राथमिकता से काम होना चाहिए।
पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’
‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है।
भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…

