Headlines

अमृतसर में हमारे राम कार्यक्रम:विधायक अजय गुप्ता बोले- युवाओं को शिक्षा, सेवा और अच्छे संस्कारों से जोड़ना जरूरी




अमृतसर की गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के दशमेश ऑडिटोरियम में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘हमारे राम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के जरिए युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति, विरासत, संस्कारों और धार्मिक मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। डॉ. अजय गुप्ता ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं को अपनी संस्कृति और विरासत से जोड़ना जरूरी है। परिवार और समाज भी युवाओं को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। नशे से दूर कर युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ना लक्ष्य डॉ. गुप्ता ने कहा कि सरकार का एक प्रमुख उद्देश्य पंजाब के युवाओं को नशे से दूर कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। युवाओं को शिक्षा, सेवा, अच्छे संस्कार और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के अवसर मिलने चाहिए। रामायण से रिश्तों और जिम्मेदारियों की सीख ‘हमारे राम’ कार्यक्रम का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि रामायण में जीवन और रिश्तों से जुड़े कई महत्वपूर्ण संदेश मिलते हैं। इसमें भाई, पुत्र और पति-पत्नी के रिश्तों में जिम्मेदारियों और कर्तव्यों को समझाया गया है। भगवान राम का जीवन त्याग, सेवा, सत्य और दया का संदेश देता है। युवाओं को सकारात्मक दिशा देकर बनेगा ‘रंगला पंजाब’ उन्होंने कहा कि समाज में नफरत की जगह प्यार, सद्भावना और भाईचारे की भावना मजबूत होनी चाहिए। अलग-अलग धर्मों और समुदायों के लोगों को एक-दूसरे का सम्मान करते हुए मिल-जुलकर आगे बढ़ना चाहिए। डॉ. गुप्ता ने कहा कि युवाओं को सकारात्मक दिशा देना और समाज में भाईचारा बढ़ाना ही खुशहाल और ‘रंगला पंजाब’ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *