![]()
अयोध्या में शनिवार दोपहर बाद पेड़ गिरने से अलग-अलग हादसों में 12 साल के लड़के और 40 साल के किसान की मौत हो गई। खंडासा में घर के पास शौच के लिए गए किशोर पर पेड़ की डाल गिर गई। वहीं, मवई में धान के खेत से पानी निकाल रहे किसान के ऊपर यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया। दोनों मामलों में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। खंडासा थाना क्षेत्र के ढोली आसकरन गांव निवासी राम सुंदर का बेटा आर्यन शनिवार को घर के पास शौच के लिए गया था। इसी दौरान अचानक पेड़ की डाल उसके ऊपर गिर गई। गंभीर हालत में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही खंडासा पुलिस के साथ एसडीएम मिल्कीपुर पवन कुमार शर्मा और राजस्व टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसडीएम ने बताया कि दैवीय आपदा राहत कोष से मृतक के आश्रितों को नियमानुसार 48 घंटे के भीतर दुर्घटना सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। खेत में पानी निकालते समय किसान पर गिरा पेड़ दूसरी घटना मवई थाना क्षेत्र के मवई गांव की है। यहां धर्मराज (40) पुत्र मालिक राम धान के खेत में भरा पानी निकाल रहे थे। इसी दौरान अचानक यूकेलिप्टस का पेड़ उनके ऊपर गिर गया। पेड़ के नीचे दबे धर्मराज की चीख सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर मवई पुलिस और राजस्व टीम मौके पर पहुंची। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहसील प्रशासन ने बताया कि मृतक के परिजनों को दैवीय आपदा राहत कोष से नियमानुसार सहायता राशि दिलाई जाएगी।
Source link
अयोध्या में पेड़ गिरने से 2 की मौत:खंडासा में डाल की चपेट में आया 12 साल का आर्यन, मवई में किसान पर गिरा यूकेलिप्टस का पेड़
