![]()
अयोध्या के रामनगरी में सूरत की वस्त्र संस्कृति और फैशन का रंग सोमवार को देखने को मिला। सावरथिया सेवा सदन में आयोजित दो दिवसीय ‘अयोध्या वस्त्र उत्सव’ का भव्य शुभारंभ पूर्व सांसद बृजभूषण शरण और नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास ने किया। उत्सव में सूरत के 35 नामी ब्रांडों ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई है, जहां महिलाओं की सबसे अधिक भीड़ साड़ियों और लहंगा कलेक्शन के स्टॉल पर देखने को मिली। अनन्या टेक्सटाइल्स की ओर से आयोजित इस प्रदर्शनी में सूरत के उद्योगपति, कपड़ा कारोबारी और स्थानीय व्यापारिक जगत से जुड़े लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। आयोजकों का दावा है कि यह आयोजन अयोध्या और सूरत के व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। लेटेस्ट डिजाइन और नए कलेक्शन बने आकर्षण का केंद्र प्रदर्शनी में ब्रांडेड साड़ियां, डिजाइनर लहंगे, कुर्ते और नए फैशन कलेक्शन प्रस्तुत किए गए हैं। सूरत के वस्त्र बाजार की नवीनतम डिजाइन और ट्रेंड को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। पहले ही दिन बड़ी संख्या में लोगों ने स्टॉलों का भ्रमण किया और खरीदारी में रुचि दिखाई। दूसरे वर्ष भी मिला कारोबारियों का साथ आयोजक विजय सिंह ने बताया कि अयोध्या में यह आयोजन लगातार दूसरे वर्ष किया जा रहा है। इस बार सूरत के करीब 35 प्रतिष्ठित ब्रांडों ने भागीदारी की है। उनका कहना है कि उत्सव का उद्देश्य अयोध्या और आसपास के जिलों के लोगों को सीधे सूरत के वस्त्र बाजार से जोड़ना है, ताकि उन्हें नई डिजाइन और बेहतर विकल्प स्थानीय स्तर पर मिल सकें। अयोध्या-सूरत व्यापार को मिलेगा नया आयाम आढ़तिया कपड़ा एसोसिएशन, सूरत के अध्यक्ष प्रहलाद अग्रवाल ने कहा कि अयोध्या में आयोजित यह प्रदर्शनी दोनों शहरों के व्यापारिक संबंधों को नई दिशा देगी। इससे क्षेत्र के हजारों व्यापारियों और ग्राहकों को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी, नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास महाराज, सूरत के पूर्व विधायक वीडी जालावाड़िया, डीटी ट्रेंड्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर दिनेश पांडेय, कारोबारी राजीव ओमर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Source link
अयोध्या में सूरत का फैशन बाजार उतरा:35 ब्रांड की साड़ियों-लहंगों ने खींचा महिलाओं का ध्यान, वस्त्र उत्सव का शुभारंभ
