![]()
लखनऊ के अवध बस अड्डे से आज यानी कि 1 अगस्त से 16 प्रमुख रूटों के लिए मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) सुविधा शुरू कर दी गई है। अब बाराबंकी, अयोध्या रोड और बहराइच रोड की ओर रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को एमएसटी बनवाने के लिए कैसरबाग बस अड्डे नहीं जाना पड़ेगा। इससे हजारों दैनिक यात्रियों और छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा। 18 दिन का किराया, पूरे 30 दिन की यात्रा क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन के अनुसार, एमएसटी एक माह यानी 30 दिनों के लिए जारी किया जाएगा, लेकिन यात्रियों को केवल 18 दिनों का किराया देना होगा। इस व्यवस्था के तहत यात्रियों को हर महीने 12 दिन तक नि:शुल्क यात्रा का लाभ मिलेगा। सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक बनेंगे स्मार्ट कार्ड एमएसटी काउंटर सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुले रहेंगे। पहली बार एमएसटी बनवाने पर 50 रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होगा। इसके बाद स्मार्ट कार्ड के माध्यम से टिकट जारी किया जाएगा। छात्रों को देने होंगे ये दस्तावेज एमएसटी बनवाने के लिए छात्रों को स्कूल फीस जमा करने का प्रमाण, हाईस्कूल की अंकतालिका, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर जमा करना होगा। अन्य यात्रियों को भी आवश्यक पहचान संबंधी दस्तावेज देने होंगे। इन रूटों के लिए बनेगा एमएसटी अवध बस अड्डे से बाराबंकी, न्यू बाराबंकी, मसौली, रामनगर, घाघराघाट, जरवल रोड, गणेशपुर, जरवल कस्बा, कैसरगंज, कुंडासर, करनैलगंज, सागर, अहमदपुर टोल प्लाजा, भिटरिया, मवई और भेलसर तक एमएसटी की सुविधा उपलब्ध होगी। दूरी के अनुसार तय किया गया किराया एमएसटी का शुल्क दूरी के अनुसार निर्धारित किया गया है। प्रमुख रूटों में बाराबंकी के लिए 1,044 रुपये, न्यू बाराबंकी 1,296 रुपये, मसौली 1,944 रुपये, रामनगर 2,772 रुपये, घाघराघाट 3,240 रुपये, जरवल रोड 3,492 रुपये, गणेशपुर 3,024 रुपये, जरवल कस्बा 3,888 रुपये, कैसरगंज 4,428 रुपये, कुंडासर 4,932 रुपये, करनैलगंज 4,464 रुपये, सागर 1,368 रुपये, अहमदपुर टोल प्लाजा 2,412 रुपये, भिटरिया 3,276 रुपये, मवई 3,780 रुपये और भेलसर के लिए 4,464 रुपये निर्धारित किया गया है।
Source link
अवध बस अड्डे से एमएसटी सुविधा आज से शुरू:16 रूटों के लिए बनेगा पास, सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक बनेंगे स्मार्ट कार्ड
