![]()
शाहपुरा तालाब में डूबने से 26 वर्षीय प्रियांशु जैन की मौत हो गई। प्रियांशु आईआईटी कानपुर से पासआउट इंजीनियर था। हाल ही में एसएससी परीक्षा के जरिए उसका चयन टैक्स असिस्टेंट के पद पर हुआ था और एक-दो महीने में उसकी जॉइनिंग होने वाली थी। वह भोपाल स्मार्ट सिटी में अटैच पटवारी राजेश जैन का इकलौता बेटा था। उसकी मां स्कूल टीचर हैं। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे प्रियांशु डॉक्टर को दिखाने के लिए बंसल अस्पताल जाने की बात कहकर स्कूटी से घर से निकला था। दोपहर करीब डेढ़ बजे तक घर नहीं लौटने और फोन नहीं उठाने पर मां ने पिता को सूचना दी। इसके बाद राजेश जैन पहले बंसल अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां वह नहीं मिला। बाद में शाहपुरा तालाब के पास पर्यावरण परिसर रोड पर सड़क किनारे उन्हें बेटे की स्कूटी खड़ी मिली। आसपास पूछताछ करने पर तालाब किनारे बैठे बच्चों ने बताया कि एक युवक तालाब में अंदर गया था और गहराई में जाकर डूब गया। बच्चों ने पानी के ऊपर उसकी टी-शर्ट दिखाई देने की भी बात कही। पिता ने मछुआरों की मदद से प्रियांशु को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तनाव में था : पुलिस
चूनाभट्टी पुलिस के मुताबिक, प्रियांशु कुछ समय से एंजायटी और मानसिक तनाव से जूझ रहा था। करीब दो-तीन साल पहले उसका डिप्रेशन का इलाज भी चला था। हाल के दिनों में तबीयत खराब रहने के कारण परिजन उसे डॉक्टर को दिखाने की सलाह दे रहे थे।
Source link
टैक्स असिस्टेंट पद पर हो चुका था चयन:आईआईटी पास इंजीनियर शाहपुरा तालाब में डूबा, मौत
