Headlines

आगरा में छाईं काली घटाएं, भारी बारिश का अलर्ट:उमसभरी गर्मी से मिली राहत, 11 अगस्त तक ऐसा ही रहेगा मौसम




आगरा में गुरुवार सुबह से काली घटाएं छाई हैं। सामान्य से ज्यादा हवा चल रही है। मौसम सुहावना हो गया है। उमसभरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने दिन में भारी बारिश को लेकर अलर्ट किया है। 11 अगस्त तक ऐसा ही मौसम रहेगा।
पिछले 48 घंटों से आगरा में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इसकी वजह से तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। अगले 5 दिन मौसम का हाल जानिए
मौसम विभाग के अनुसार, आज दिनभर बादल छाए रहेंगे। एक या दो बार भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। 11 अगस्त तक तेज हवाएं चलने के साथ ही बारिश क संभावना है। इस बीच अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सामान्य से कम हुई बारिश
आगरा में इस मानसून में बारिश का ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है। स्थिति ये है कि आगरा में बारिश का ग्राफ सामान्य से भी नीचे चला गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून में आगरा में 273.8 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि 259.8 मिमी ही बारिश हुई। इस तरह आगरा में सामान्य से 5 फीसद कम बारिश दर्ज की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *