Headlines

आगरा में सुबह से मौसम साफ-दिन में बूंदाबांदी के आसार:एक बार फिर बढ़ने लगा तापमान, उमसभरी गर्मी ने किया परेशान




आगरा में बुधवार सुबह से मौसम साफ है। हल्की धूप निकल रही है। हवा भी सामान्य से अधिक है लेकिन उमसभरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। हालांकि दिन में एक या दो बार बूंदाबांदी की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, 17 अगस्त तक मौसम साफ रहेगा। बीच-बीच में हल्के बादल छा सकते हैं। 14 अगस्त को जरूर कुछ घंटों के लिए दिन में मौसम बदलने के आसार हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जोकि सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। अगले 5 दिन मौसम का हाल जानिए
मौसम विभाग के अनुसार, आज दिनभर मौसम साफ रहेगा। बीच में कुछ समय के लिए बादल छा सकते हैं। इस बीच एक या दो बार बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 अगस्त तक मौसम साफ रहेगा। 14 अगस्त को जरूर मौसम में बदलाव के संकेत हैं। इस डेट को हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इस बीच अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सामान्य से 2 फीसद अधिक बारिश
आगरा में इस मानसून में ज्यादा बारिश नहीं हुई है। अब तक सामान्य से सिर्फ 2 फीसद अधिक बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून में आगरा में 316.4 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि 321.4 मिमी ही बारिश हुई। इस तरह आगरा में सामान्य से 2 फीसद अधिक बारिश दर्ज की गई है। यमुना का बढ़ रहा जलस्तर
इधर, पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को यमुना में गोकुल बैराज से 30 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिसके बाद आगरा में यमुना का जलस्तर 149.62 मीटर पर पहुंच गया। जोकि खतरे के निशान से 2.78 मीटर नीचे है। आगरा में यमुना का खतरे का निशान 152.40 मीटर पर है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *