![]()
5 अगस्त 2024, भयंकर विरोध और हिंसा के बीच शेख हसीना बांग्लादेश से भारत आ गई थीं। ठीक दो साल बाद, आज दिल्ली में हसीना पहली बार एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगी। आखिर हसीना का आगे का प्लान क्या है और क्या भारत इसमें उनके साथ है, इसका भारत-बांग्लादेश रिश्तों पर क्या असर होगा; आज के एक्सप्लेनर में पीछे की पूरी कहानी… सवाल-1: प्रेस कॉन्फ्रेंस और इंटरव्यूज के पीछे शेख हसीना का इरादा क्या है?
जवाब: 2 साल से भारत में अज्ञात जगह पर रह रहीं शेख हसीना बीते करीब दो महीने से दोबारा एक्टिव हैं और वापस बांग्लादेश जाने की बात कर रही हैं… अब शेख हसीना दिल्ली में फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब ऑफ साउथ एशिया, यानी FCC के एक कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगी। ये कार्यक्रम मार्क टली ऑडिटोरियम में 5 अगस्त की शाम 6 से 7:30 बजे तक होगा। कई डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग होगी। इसमें हसीना बांग्लादेश वापसी और मौजूदा सरकार को घेरने वाले बयान दे सकती हैं। सवाल-2: हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर भारत-बांग्लादेश का रुख क्या है?
जवाब: अलग-अलग समझते हैं… बांग्लादेश इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के खिलाफ भारत ने कहा- ये प्राइवेट इवेंट, हमारा कंट्रोल नहीं सवाल-3: जान का खतरा, फिर बांग्लादेश क्यों जाना चाहती हैं हसीना?
जवाब: हसीना के जोखिम उठाने की 2 वजहें हैं… 1. बांग्लादेश की राजनीति में वापसी की कोशिश ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन में स्ट्रैटेजिक स्टडीज प्रोग्राम के डिप्टी डायरेक्टर विवेक मिश्र के मुताबिक, ‘शायद शेख हसीना को लगने लगा है कि दोबारा बांग्लादेश में ताकत से खड़े होने का मौका है और सरकार के खिलाफ माहौल बनाया जा सकता है।’ इसके कुछ संकेत भी दिखने लगे हैं… इसके अलावा अमेरिका में रह रहे हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय फिलहाल भी बांग्लादेश के मुद्दों पर एक्टिव हैं। अगर हसीना उनके लिए राजनीतिक जमीन तैयार करना चाहें, तो भी ये बिना बांग्लादेश लौटे मुमकिन नहीं है। 2. पार्टी के लोगों का मनोबल बढ़ाने की कोशिश सवाल-4: क्या हसीना की वापसी के इरादे के पीछे भारत है?
जवाब: बांग्लादेश हसीना के प्रत्यर्पण की कोशिश कर रहा है। भारत का कहना है कि प्रत्यर्पण का मामला कानूनी मुद्दा है, इसे उसी तरीके से निपटा जाएगा। हालांकि अंदरखाने भारत का क्या रुख है, इसे लेकर एक्सपर्ट के दो तरह के तर्क हैं… भारत में हसीना का ज्यादा दिन रहना मुश्किल भारत हसीना को बलि का बकरा नहीं बना सकता सवाल-5: क्या शेख हसीना के मुद्दे पर भारत-बांग्लादेश संबंध और बिगड़ सकते हैं?
जवाब: सीमा विवाद, पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद जैसे मुद्दों पर टकराव और एंटी-इंडिया स्टैंड के चलते खालिदा से भारत के रिश्ते अच्छे नहीं रहे। जबकि शेख हसीना भारत के नजदीक रही हैं। शेख हसीना के भारत आने के बाद बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार बनी, उसके बाद फरवरी 2026 से तारिक रहमान की पार्टी BNP सत्ता में हैं। सत्ता बदलने के बाद भारत को लेकर बांग्लादेश का रुख पॉजिटिव नहीं रहा है… राजन कुमार कहते हैं, ‘हसीना के मुद्दे को बांग्लादेश हमसे रिश्तों के केंद्र में रखकर देख रहा है। हमारा जैसा रुख होगा, उसी हिसाब से आगे रिश्ते चलेंगे। भारत भी जानता है कि तारिक सरकार स्थायी है, इसलिए कोई गलती नहीं करना चाहता। हालांकि बांग्लादेश में हसीना और जिया के बीच सत्ता अचानक उलटती-पलटती रही है। ऐसा भी हो सकता है कि हसीना दोबारा सत्ता में आने लायक स्थिति में आ जाएं। वह भारत के लिए भी बेहतर होगा।’ ————— ये खबर भी पढ़ें… आज का एक्सप्लेनर: शेख हसीना की फांसी लगभग तय, फिर भी बांग्लादेश क्यों जाना चाहती हैं; क्या भारत का रुख बदल गया बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना बांग्लादेश लौटना चाहती हैं। अगस्त 2024 में तख्तापलट के बाद वो भागकर भारत आ गई थीं। उन्हें बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने मौत की सजा सुनाई है। बांग्लादेशी नेता कह रहे- वापस आने पर इस सजा को अंजाम दिया जाएगा। पढ़िए पूरी खबर…
Source link
आज का एक्सप्लेनर:शेख हसीना अचानक एक्टिव क्यों हुईं, क्या बांग्लादेश में फिर कुछ बड़ा होने वाला है; भारत के फायदे-नुकसान की पूरी कहानी
