![]()
डीग-कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को करीब 100 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 9 किलोमीटर लंबे डीग बाईपास और रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) परियोजना का भूमि पूजन किया गया। विधायक डॉ. शैलेश दिगम्बर सिंह ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। परियोजना पूरी होने के बाद शहर में भारी वाहनों की आवाजाही कम होगी, यातायात व्यवस्था सुगम बनेगी और लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। चुनावी वादे से विकास तक का सफर भूमि पूजन के दौरान विधायक डॉ. शैलेश दिगम्बर सिंह ने कहा कि यह परियोजना विधानसभा चुनाव के दौरान डीग की जनता से किए गए प्रमुख वादों में शामिल थी। उन्होंने इसे शहर के भविष्य के विकास की आधारशिला बताते हुए कहा कि राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी दी थी। जाम और दुर्घटनाओं में आएगी कमी विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दीया कुमारी के नेतृत्व में प्रदेश में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। डीग बाईपास बनने से शहर के मुख्य मार्गों पर भारी वाहनों का दबाव कम होगा, जिससे यातायात अधिक व्यवस्थित होगा और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की संभावना है। ग्रामीणों और यात्रियों को भी होगा लाभ उन्होंने बताया कि इस परियोजना से डीग शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी तथा कार्य की नियमित निगरानी की जाएगी, ताकि निर्धारित समय में परियोजना पूरी होकर आमजन को जल्द लाभ मिल सके। पर्यटन और व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार विधायक ने कहा कि डीग ऐतिहासिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है। बाईपास बनने से शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, जिससे व्यापार, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। बेहतर सड़क संपर्क क्षेत्र के समग्र विकास के नए अवसर भी उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित से जुड़ी विकास योजनाओं को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। भूमि पूजन में उमड़ी ग्रामीणों की भागीदारी भूमि पूजन कार्यक्रम में भाजपा के जिला एवं मंडल पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम में भाजपा जिला पदाधिकारी जगदीश अजान, भावना गांधी, डीग ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राकेश गिरसै, शहर मंडल अध्यक्ष ललित तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कोंरेर, अनिल गुप्ता, तारा सिंह, गोपी पहलवान, अमरनाथ गुप्ता सहित आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Source link
100 करोड़ की डीग बाईपास-आरओबी परियोजना का शुभारंभ:जाम से मिलेगी राहत, पर्यटन को मिलेगी रफ्तार; विधायक ने किया भूमि पूजन
