Headlines

29 जुलाई की रात से डायवर्जन, भारी वाहनों पर पाबंदी:निर्धारित रूट से गंतव्य की ओर बढ़ेंगे हल्के और भारी वाहन, बस अड्डे भी शिफ्ट




मेरठ में 29 जुलाई की रात 12 बजे से भारी/हल्के/मध्यम वाहनों का संचालन बंद हो जाएगा। यह वाहन केवल निर्धारित रूट के जरिए ही गंतव्य की ओर बढ़ेंगे। 12 अगस्त को कावड़ यात्रा संपन्न होने तक यह व्यवस्था पूरी तरह प्रभावी रहेगी। शहर के भीतर भी निर्धारित वाहन पास व रूट के अनुसार ही वाहन चलेंगे। 29 जुलाई की सुबह रोडवेज समेत सभी बस अड्डे शिफ्ट हो जाएंगे। रूट डायवर्जन प्लान दो श्रेणी में तैयार किया गया है। पहली श्रेणी में ट्रक, बस जैसे भारी वाहन शामिल हैं। जबकि दूसरी श्रेणी में हल्के और मध्यम वाहनों को जगह दी गई है। भारी वाहनों की यह रहेगी व्यवस्था – कावड़ यात्रा के दौरान दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा की ओर से नेशनल हाईवे-9 से आने वाले वाहनों को डासना से पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के जरिए खेकड़ा इंटरचेंज से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे द्वारा देहरादून, सहारनपुर की ओर भेजा जाएगा इसी से वापसी भी होगी। – देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, मुजफ्फरनगर की ओर से नेशनल हाईवे-58 पर आने वाले यातायात को इस रूट के सभी जिले दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर डायवर्ट कर देंगे। इससे कावड़ मार्ग बाधित नहीं होगा और यातायात सुचारू रूप से चलता रहेगा। – दिल्ली से वजीराबाद पुल, आउटर रिंग रोड होते हुए भारी वाहन कुंडली, हरियाणा के राई से सोनीपत, पानीपत, करनाल, यमुनानगर से होते हुए सहारनपुर और उत्तराखंड की ओर आ/जा सकेंगे। – राजस्थान, दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा से उत्तराखंड जाने वाले भारी/हल्के/ मध्यम वाहन गाजियाबाद से यूपी गेट, नेशनल हाईवे-9 होते हुए डासना, इंटरचेंज से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के रास्ते होते हुए हरियाणा के राई, नेशनल हाईवे एक पर सोनीपत, पानीपत, करनाल, सहारनपुर बाईपास नेशनल हाईवे-344 होते हुए जनपद सहारनपुर के छुटमलपुर से उत्तराखंड की ओर आ/जा सकेंगे। नए गंगा एक्सप्रेस-वे पर नहीं जाएंगे कांवड़िया – नए गंगा एक्सप्रेस-वे से आने वाले सभी वाहन जिन्हें हापुड़, गाजियाबाद, दिल्ली, नोएडा, हरियाणा, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरिद्वार, देहरादून जाना है, ऐसे सभी वाहन सिंभावली कट से नीचे उतरकर हापुड़-गढ़मुक्तेश्वर मार्ग (नेशनल हाईवे-9) से होते हुए डासना से पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के रास्ते खेकड़ा में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से अपने गंतव्य की ओर आ/जा सकेंगे। हल्के और मध्यम वाहन के लिए यह रहेगी व्यवस्था – जिन वाहनों को दिल्ली से गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर होते हुए देहरादून, हरिद्वार जाना है, वह वाहन गाजीपुर बॉर्डर से नेशनल हाईवे-9 यूपी गेट होते हुए डासना इंटरचेंज, पिलखुवा, निजामपुर, तिराहा हापुड़ बायपास, ततारपुर, तिराहा के रास्ते टियाला अंडरपास हापुड़ से मेरठ के कस्बा किठौर, परीक्षितगढ़, छोटा मवाना, बहसूमा होते हुए मुजफ्फरनगर के रामराज, मीरापुर, जानसठ, सिखेड़ा, जानसठ-बिलासपुर कट भोपा बाईपास, पचेण्डा बाईपास, रामपुर तिराहा रोहाना से होते हुए सहारनपुर के देवबंद चौकी आशारोडी देहरादून को जाएंगे। – जिन वाहनों को गाजियाबाद से बिजनौर जाना है, वह गाजियाबाद से नेशनल हाईवे-9, डासना इंटरचेंज, हापुड़ निजामपुर तिराहा, हापुड़ बाईपास, ततारपुर तिराहा, टियाला अंडरपास, थाना हापुड़ देहात चौकी साईलो द्वितीय जनपद हापुड़ से जनपद मेरठ के कस्बा किठौर, परीक्षितगढ़, बड़ा मवाना, बहसूमा के रास्ते मुजफ्फरनगर के रामराज, मीरापुर से गंगा बैराज होते हुए बिजनौर आ/जा सकेंगे। – बुलंदशहर से उत्तराखंड जाने के लिए वाहनों को बुलंदशहर चौकी जोखाबाद, थाना सिकंदराबाद बुलंदशहर से ईस्टर्न पेरिफेरल का प्रयोग करते हुए डासना इंटरचेंज गाजियाबाद, हापुड़ के पिलखुवा, निजामपुर तिराहा, हापुड़ बाईपास, ततारपुर तिराहा बाईपास, टियाला अंडरपास से मेरठ के कस्बा किठौर,परीक्षितगढ़, बड़ा मवाना, बहसूमा के रास्ते मुजफ्फरनगर के रामराज, मीरापुर जानसठ बाईपास, भोपा बाईपास, पचेण्डा बाईपास, रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर के रोहाना, सहारनपुर के देवबंद, नागर, गागलहेड़ी, छुटमलपुर चौकी मोहंड, सहारनपुर के थाना बिहारीगढ़, देहरादून के चौकी आशारोडी को आ/जा सकेंगे। – मेरठ से शामली जाने के लिए वाहनों को मेरठ के सरधना नानू नहर पुल, जनपद मुजफ्फरनगर के थाना बुढ़ाना अंतर्गत भूनी चौराहा बायवाला, फुगाना, शामली आ/जा सकेंगे। शिफ्ट हो जायेगा भैंसाली बस अड्डा 29 जुलाई की सुबह 8 बजे से 12 अगस्त की रात 12 बजे तक शहर के भीतर रोडवेज बसें नहीं चलेगी। – दिल्ली रोड स्थित भैंसाली बस अड्डे की बसों का संचालन गढ़ रोड के सोहराब गेट बस अड्डे से होगा। गांधी आश्रम चौराहे से हापुड़ स्टैंड की ओर कोई वहां नहीं आ सकेगा। – बागपत रूट पर चलने वाली रोडवेज बसें 29 जुलाई की सुबह से बागपत बाईपास से चलेगी और शहर के अंदर प्रवेश नहीं करेंगी। – बड़ौत मार्ग पर चलने वाली रोडवेज बसें भी 29 जुलाई की सुबह 8 बजे से रोहटा रोड बाईपास से संचालित होगी। यह बसें भी शहर में नहीं आएगी। प्राइवेट बसों की यह रहेगी व्यवस्था शहर के भीतर से संचालित होने वाली प्राइवेट बसें भी 29 जुलाई की सुबह 8 बजे से नए स्थान से संचालित होगी। – मवाना, हस्तिनापुर, मीरापुर और बिजनौर के लिए चलने वाली प्राइवेट बसें थाना गंगानगर के सामने से चलेगी। – किला परीक्षितगढ़ रोड पर चलने वाली प्राइवेट बसें बीएनजी स्कूल तिराहा किला रोड से चलेगी। – सरधना और शामली के लिए चलने वाली प्राइवेट बसें बाईपास स्थित सरधना फ्लाईओवर से चलेगी। – अंबाला बस स्टैंड बेगमपुल से शिफ्ट होकर गंगानगर पहुंच जाएगा। – 29 जुलाई से जीएनएनयूआरएम की सिटी बसें 12 अगस्त तक बंद रहेंगी। तीन नियंत्रण कक्ष भी बनाए गए रूट डायवर्जन प्लान के साथ ही यातायात विभाग की तरफ से तीन नियंत्रण कक्ष भी बनाए गए हैं। नगर नियंत्रण ( 9454401587), ग्रामीण नियंत्रण ( 9454417431) और ट्रैफिक नियंत्रण कक्ष (9454404000) इन्हें नाम दिया गया है। सभी ट्रेफिक निरीक्षक अलग अलग क्षेत्र की जिम्मेदारी संभालेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *