![]()
इंदौर में एक कंटेनर को नशे में धुत ड्राइवर ने 3.7 किमी तक कंटेनर दौड़ाया। वह गुजरात से टायरों की खेप लेकर रायबरेली (यूपी) जा रहा था। इसी दौरान नो-एंट्री पॉइंट तोड़कर शहर के व्यस्त इलाकों में घुस गया। इस दौरान एएसआई ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने उन पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर मल्हारगंज पुलिस ने अंतिम चौराहे पर बैरिकेडिंग कर कंटेनर को रोका और चालक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ ड्रिंक एंड ड्राइव का केस दर्ज किया गया है। चालक की पहचान सुनील कुमार (28), पिता रामप्रकाश नट, निवासी ग्राम बरियापुर, जिला जालौन (यूपी) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पूरी तरह नशे में धुत था। मेडिकल जांच में उसके ब्लड में 100 एमएल से अधिक शराब मिली है। चंदन नगर से गंगवाल बस स्टैंड तक मचाया हड़कंप एडिशनल डीसीपी (ट्रैफिक) संतोष कुमार कौल ने बताया कि घटना शाम 5:30 बजे की है। टायरों से भरा कंटेनर (KA 01 AP 7946) सिरपुर तालाब की ओर से नो-एंट्री तोड़ते हुए चंदन नगर इलाके में घुस गया। चेकिंग पॉइंट पर पुलिस के इशारे को नजरअंदाज करते हुए चालक ने कंटेनर गंगवाल बस स्टैंड मार्ग की ओर दौड़ा दिया।
Source link
इंदौर में नशे में धुत ड्राइवर ने दौड़ाया कंटेनर:ASI पर किया वाहन चढ़ाने का प्रयास, चौराहे पर बैरिकेडिंग कर पुलिस ने रोका
