Headlines

बेरेश्वर खेतलाजी मंदिर में आज मनाया जाएगा पाटोत्सव:गणेश और गोगाजी पूजन के साथ होगी शुरुआत; शाम को होगी भजन संध्या




श्री बेरेश्वर खेतलाजी चैरिटेबल विकास समिति द्वारा बेरी गंगा की पावन धरती पर स्थित श्री बेरेश्वर खेतलाजी मंदिर का पाटोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। सचिव नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी गोगा नवमी यानी 5 सितंबर शनिवार को पाटोत्सव का महा आयोजन किया गया है। इस पाटोत्सव कार्यक्रम में अध्यक्ष पंडित दीनदयाल दवे के सानिध्य में गणेश एवं गोगाजी पूजन सुबह 8:15 पर यज्ञ पूजन सुबह 10:15 से पूर्णाहुति 12:30 पर आरती एवं ज्योत पूजन दोपहर 1:15 पर संध्या आरती एवं फुल मंडली 7-15बजे तथा रात्रि जागरण एवं महाप्रसादी सायं 8:00 बजे रखी गई है । भजन संध्या में भजन गायक जुगल किशोर परिहार और गीता मेवाड़ा की ओर से भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। अध्यक्ष पंडित दीनदयाल दवे ने सभी भक्तजनों को सादर आमंत्रित कर आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा भक्त इस आयोजन में पधारे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *