Headlines

इंदौर में फ्रूट व्यापारी पर दोबारा हमला:हमला करने पहुंचे दो युवक, बाइक छोड़कर भागे; एक दिन पहले शिकायत पर एनसीआर दर्ज की थी




इंदौर के द्वारकापुरी में फ्रूट व्यापारी दीपक कटारिया पर बुधवार रात दो युवक हथियार लेकर दोबारा हमला करने पहुंचे। एक दिन पहले ही दीपक के साथ मारपीट और ब्लेड से हमला करने की कोशिश हुई थी, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज की थी। बुधवार रात दीपक और उसके परिवार के लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया और डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों आरोपी बाइक छोड़कर भाग गए। व्यापारी का आरोप है कि बुधवार की घटना को भी पुलिस ने पहले की शिकायत में शामिल करने की बात कही। बुधवार रात फिर हमला करने पहुंचे दो युवक द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के 60 फीट रोड पर बुधवार रात करीब 11:30 बजे दो युवक दीपक कटारिया पर हमला करने पहुंचे। दीपक और उसके परिवार के लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि वे दीपक पर हमला करने आए थे और संदीप नाम के युवक ने उन्हें यहां भेजा था। परिवार ने युवक का वीडियो बना लिया। इसी दौरान डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी गई। करीब 15 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों युवक बाइक छोड़कर भाग चुके थे। पुलिस बाइक अपने साथ थाने ले गई। एक दिन पहले काटी थी एनसीआर दीपक पर मंगलवार रात करीब 12:30 बजे भी हमला हुआ था। वह पैदल अपने घर की ओर जा रहा था, तभी दो युवकों ने उसे रोककर मारपीट की। एक युवक ने उसके चेहरे पर ब्लेड मारने की कोशिश की, लेकिन दीपक पीछे हट गया और उसे हल्की चोट लगी। इसके बाद दीपक द्वारकापुरी थाने शिकायत करने पहुंचा। पुलिस ने उसकी शिकायत सुनने के बाद एनसीआर दर्ज की और उसे रवाना कर दिया। बुधवार रात दोबारा हमला होने के बाद पुलिस ने इस घटना को भी पहले की शिकायत में शामिल करने की बात कही। पहले भी दो बार हो चुका है हमला दीपक पर द्वारकापुरी में लाखों रुपए के उधारी के लेनदेन को लेकर पहले भी हमला हो चुका है। पूरा मामला अवैध सट्टा रैकेट की वसूली से जुड़ा बताया जा रहा है। पूर्व में द्वारकापुरी पुलिस ने कुछ लोगों पर कार्रवाई भी की थी। इसके बाद अन्नपूर्णा इलाके में भी दीपक पर हमला हुआ था। इस मामले में अन्नपूर्णा थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *