Headlines

मोतिहारी में नशा खुरानी गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार:यात्रियों को नशीला पदार्थ पिलाकर करते थे लूटपाट, 2011 में जा चुका जेल




मोतिहारी में अपराध नियंत्रण के तहत नगर थाना पुलिस ने नशा खुरानी गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन के नेतृत्व में की गई। थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि पुलिस टीम कुंवारी देवी चौक के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। उनकी तलाशी लेने पर चार स्विच ऑफ मोबाइल फोन और 2000 रुपए नगद बरामद हुए। शुरुआती जांच में पता चला कि ये आरोपी बाहर से आने वाले यात्रियों को निशाना बनाते थे। गिरोह के सदस्य बस यात्रियों को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला देते थे। यात्री के बेहोश होने पर वे उनका पैसा और सामान लेकर उन्हें बीच रास्ते में ही उतार कर फरार हो जाते थे। बस में यात्री को बनाया निशाना हाल ही में, इन आरोपियों ने मुजफ्फरपुर से आ रही एक बस में संपत कुमार नामक यात्री को अपना शिकार बनाया था। उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया गया और बेतिया बस स्टैंड के पास छोड़ दिया गया। पीड़ित का वर्तमान में इलाज चल रहा है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक की पहचान श्रीराम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, श्रीराम का आपराधिक इतिहास है और वह वर्ष 2011 में भी इसी तरह के नशा खुरानी मामले में जेल जा चुका है। दूसरे आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी नगर थाना पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यात्रा के दौरान किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा दिए गए खाद्य या पेय पदार्थ का सेवन न करें, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *