ईद पर जयपुर में बदलेगा ट्रैफिक रूट:चार दरवाजा से दोपहर 2 बजे निकलेगा जुलूस; जानें किन मार्गों पर रहेगा डायवर्ट




ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) के अवसर पर बुधवार को जयपुर में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। जुलूस दोपहर 2 बजे चार दरवाजा स्थित मौलाना जियाउद्दीन चौराहा से रवाना होगा, जिसके चलते जुलूस मार्ग और आसपास के कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। वाहन चालकों को असुविधा से बचने के लिए घर से निकलने से पहले डायवर्जन रूट की जानकारी लेने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। दरअसल, जयपुर शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। ईद का जुलूस दोपहर करीब 2 बजे चार दरवाजा से रवाना होगा। जुलूस सुभाष चौक, जोरावर सिंह गेट, रामगढ़ मोड़ होते हुए कर्बला पहुंचेगा और वहां सभा में परिवर्तित हो जाएगा। रामगंज चौपड़ पर दबाव बढ़ने पर अतिरिक्त डायवर्जन सुभाष चौक और रामगढ़ मोड़ पर भी ट्रैफिक डायवर्जन परकोटे में पार्किंग पर भी रोक परकोटे में यातायात का अत्यधिक दबाव होने पर एमआई रोड पर भी डायवर्जन किया जाएगा। सांगानेरी गेट से बड़ी चौपड़ की ओर जाने वाले यातायात को सांगानेरी गेट से रामनिवास बाग और मिनर्वा की ओर भेजा जाएगा। रामनिवास बाग चौराहे से चौड़ा रास्ता जाने वाले यातायात को सांगानेरी गेट और यादगार तिराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर यादगार तिराहा से टोंक रोड, पांच बत्ती, सेंट जेवियर, मिनर्वा चौराहा और एमडी रोड की ओर यातायात भेजा जाएगा। जुलूस मार्ग की गलियों से यातायात बंद जुलूस के निर्धारित मार्ग से जुड़ी गलियों से किसी भी प्रकार का यातायात नहीं आ सकेगा। इसके अलावा हवामहल बाजार, सुभाष चौक से रामगढ़ मोड़, माउंट रोड, रामगंज बाजार, घाटगेट बाजार, रामगंज चौपड़ से चार दरवाजा और चार दरवाजा से सुभाष चौक तक सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग निषिद्ध रहेगी। मिनी बस और सिटी बसों के लिए विशेष व्यवस्था आमेर से सांगानेरी गेट और रामगंज चौपड़ से चांदपोल के बीच चलने वाली मिनी बसों और सिटी बसों का संचालन एमआई रोड, अशोका मार्ग, घाटगेट, ट्रांसपोर्ट नगर, गलताजी गेट और धोबीघाट मार्ग से किया जाएगा। जुलूस के दौरान हल्के मालवाहक वाहनों और ई-रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को देखते हुए सांगानेर क्षेत्र में भी यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पुलिस ने की घर से निकलने से पहले रूट देखने की अपील यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि 26 अगस्त को जुलूस के दौरान निर्धारित डायवर्जन और समानांतर मार्गों का उपयोग करें। जुलूस मार्ग पर वाहन खड़ा न करें और पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेडिंग एवं यातायात निर्देशों का पालन करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *