Headlines

ईमेल हैक करने को लेकर किया युवक का मर्डर:गुरुग्राम पुलिस ने बिहार से दो आरोपी पकड़े, शराब पीने के दौरान हुआ विवाद




गुरुग्राम के ईस्ट राजीव नगर में 13 अगस्त को हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि ईमेल आईडी हैक करने को लेकर विवाद हुआ, जिसके चलते हत्या की गई। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने इन दोनों को 21 अगस्त को बिहार के नवादा से पकड़ा। कोर्ट में पेशी के बाद दोनों आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। यह घटना 13 अगस्त को ईस्ट राजीव नगर स्थित एक मकान की दूसरी मंजिल पर हुई थी। यहां एक कमरे में सुजीत कुमार खानवर निवासी जौनपुर, उत्तर प्रदेश का खून से लथपथ शव बेड पर मिला था। किराए के कमरे में रहता था मृतक युवक मकान मालिक ने बताया कि कमरे में केशव और एक अन्य व्यक्ति किराए पर रहते थे। मकान मालिक के बिजली बिल लेने पहुंचने पर दरवाजा नहीं खुला, जिसके बाद शव का पता चला। मौके पर सीन ऑफ क्राइम और फिंगरप्रिंट टीम ने जांच की थी। पुलिस जांच के बाद केशव (30) निवासी नवादा, बिहार और राहुल (19) निवासी कोडरमा, झारखंड को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि मृतक सुजीत कुमार खानवर मकान के नक्शे बनाने के साथ गार्ड की नौकरी भी करता था। आरोपी भी नक्शे बनाने का काम करते थे, जिसके कारण उनकी पहले से जान-पहचान थी। शराब पीने के दौरान हुआ विवाद पुलिस के अनुसार, एक अन्य आरोपी का मोबाइल हैक होने के बाद मृतक सुजीत पर फोन हैक करने का संदेह जताया गया था। घटना वाले दिन सभी साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान एक साथी की ईमेल आईडी हैक करने को लेकर विवाद हो गया। सभी एक दूसरे पर ईमेल आईडी हैक करने का आरोप लगाने लगे। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने चाकू से गला काटकर सुजीत की हत्या कर दी। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं और घटनाक्रम के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *