Headlines

उचाना में सीवरेज जाम और जलभराव से मिलेगी राहत:₹9 करोड़ की परियोजना को सीएम ने दी मंजूरी; पुरानी लाइन बदली जाएगी




जींद जिले के उचाना शहर में लंबे समय से चली आ रही सीवरेज जाम और जलभराव की समस्या से जल्द राहत मिलेगी। सीएम नायब सिंह सैनी ने उचाना विकास रैली में 9 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को मंजूरी दी है, जिसके तहत शहर की सीवरेज व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। जन स्वास्थ्य विभाग ने इस परियोजना के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। उचाना विकास रैली के दौरान विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने शहर की सीवरेज व्यवस्था और जल निकासी की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद मुख्यमंत्री ने 9 करोड़ रुपए के कार्यों को स्वीकृति प्रदान की। पुरानी और जर्जर लाइन को बदला जाएगा विभाग द्वारा तैयार की गई योजना के अनुसार, जिन क्षेत्रों में अभी तक सीवरेज लाइन नहीं है, वहां नई लाइनें बिछाई जाएंगी। पुरानी और जर्जर हो चुकी सीवरेज लाइनों को बदला जाएगा। बारिश के पानी और सीवरेज के बेहतर निकास के लिए एक इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन (IPS) भी बनाया जाएगा। यह आईपीएस शहर के सीवरेज के पानी को एकत्र कर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) तक पहुंचाएगा। इसके लिए पालवां जलघर के पास स्थान भी चिन्हित कर लिया गया है। जन स्वास्थ्य विभाग ने परियोजना से जुड़े विस्तृत अनुमान (एस्टीमेट) तैयार कर मुख्यालय को मंजूरी के लिए भेज दिए हैं। स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। विकास कार्यों के एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय भेजे शहर के निवासी राममेहर, सुनील, बलवंत और पवन ने इस पहल का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि उचाना के लोग लंबे समय से सीवरेज जाम और जलभराव की समस्या से जूझ रहे थे। विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने उनकी मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा, जिसके बाद यह मंजूरी मिली है। लोगों ने उम्मीद जताई कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद शहरवासियों को वर्षों पुरानी इस समस्या से स्थायी राहत मिल सकेगी। जन स्वास्थ्य विभाग एसडीओ सुनीता ने बताया कि लगभग 9 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों के एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय भेज दिए गए हैं। जैसे ही प्रशासनिक मंजूरी प्राप्त होगी, टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इससे शहर की सीवरेज व्यवस्था में व्यापक सुधार होगा और बरसात के दौरान जलभराव की समस्या पर भी काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *