Headlines

उदयपुर में छाए बादल, बारिश की संभावना:अल सुबह हुई बूंदाबांदी, अब तक 31 प्रतिशत कम हुई बरसात




उदयपुर में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और आज भी बारिश की संभावना बनी हुई है। हवा में ठंडक है और मौसम सुहावना बना हुआ है। अलसुबह मामूली बूंदाबांदी हुई थी। एक दिन पहले भी रुक-रुकर बारिश का क्रम चला था। मौसम विभाग के अनुसार दिन ​का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस है। बीते दो दिन से हो रही खंड बारिश से जिले की झील, तालाब और बांधों में भी जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। फतहसागर का जलस्तर 13 फीट क्षमता की तुलना 6.2, स्वरूपसागर का 11 फीट की तुलना 5.8 और गोवर्धनसागर का 9 फीट जलस्तर की तुलना 6 फीट भरा है। मौसम विशेषज्ञ डॉ आरएस देवड़ा के मुताबिक महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश के उपर बना अवदाब(डिप्रेशन) उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। साथ ही टर्फ लाइन दक्षिणी राजस्थान से होकर ओडिशा और बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इसके प्रभाव से अगले 2 से 3 दिनों तक दक्षिणी राजस्थान और लेकसिटी में हल्की से मध्यम खंड वर्षा जारी रहेगी। इसके बाद यह सिस्टम कमजोर पड़ जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *