Headlines

धार में इलाज के दौरान घायल की मौत:शव लेकर चौकी पहुंचे परिजन; गिरफ्तारी की मांग पर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन




धार जिले के दसई चौकी क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। रविवार सुबह जैसे ही 40 वर्षीय मुकुंद की मौत की सूचना परिजनों को मिली, वे शव लेकर सीधे दसई पुलिस चौकी पहुंच गए। यहां उन्होंने कथित आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। मृतक की पहचान मुकुंद पिता बाबूलाल (40) निवासी ग्राम बामनखेड़ी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, 9 जुलाई की रात मुकुंद गंगाजलिया पुलिया के पास गंभीर घायल अवस्था में मिले थे। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि गांव के ही एक युवक ने बिना नंबर की बाइक से पीछे से टक्कर मार दी थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में चल रहा था इलाज हादसे के बाद मुकुंद को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कई दिनों तक इलाज चलने के बाद रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। शव लेकर चौकी पहुंचे, धरने पर बैठे परिजन मृतक के परिजन शव लेकर दसई पुलिस चौकी पहुंचे और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। इस दौरान चौकी परिसर में नारेबाजी भी की गई। परिजनों का कहना था कि शिकायत दर्ज होने के बावजूद अब तक आरोपी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस ने समझाइश का किया प्रयास घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों से चर्चा कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराने और कानून के अनुसार कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया। पुलिस बोली- जांच जारी है दसई चौकी प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि परिजनों की मांगों को गंभीरता से लिया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक परिजनों का धरना जारी था और पुलिस लगातार उनसे बातचीत कर स्थिति सामान्य बनाने का प्रयास कर रही थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *