![]()
धौलपुर में पवित्र उमराह यात्रा पूरी कर लौटे हाजियों का परिजनों, शुभचिंतकों और सामाजिक संगठनों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। अल कौसर उमरा टूर, धौलपुर के माध्यम से उमराह यात्रा पर गए श्रद्धालु नई दिल्ली एयरपोर्ट से सकुशल अपने घर पहुंचे। उमराह यात्रा से लौटने वालों में हबीब खान, हाजी लियाकत हुसैन, वहीद खान, दीपक बाबू, मीना, रेहाना बेगम और नसीम बानो शामिल थे।
दीपक युवा जागृति संस्थान की ओर से सभी हाजियों का सम्मान किया गया और उनकी सकुशल वापसी पर शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने देश-दुनिया में अमन, शांति, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ की। कार्यक्रम में संस्थान के सचिव शकील खान, समीर खान उर्फ राजा, अब्दुल ओवैस खान, इमरान खान, मुबीन खान, मोहम्मद लाईक खान, हरविन्द्र सिंह फौजदार, जाविद अली, इमरान फारुकी, जावेद अब्बासी, के. शाहरुख खान, शबनम बानो, गुलाब शाह खान सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Source link
उमराह यात्रा कर धौलपुर लौटे हाजी:परिजनों और सामाजिक संगठनों ने किया गर्मजोशी से स्वागत
